Begin typing your search above and press return to search.

मैराथन

ओलंपिक चैंपियन इलियुड किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में बनाया विश्व रिकॉर्ड

किपचोगे ने 2:01:09 का समय निकालकर अपने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया है।

ओलंपिक चैंपियन इलियुड किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में बनाया विश्व रिकॉर्ड
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 26 Sept 2022 12:24 PM IST

केन्या के दिग्गज एथलीट और दो बार के ओलंपिक चैंपियन इलियुड किपचोगे ने रविवार को हुई बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। किपचोगे ने 2:01:09 का समय निकालकर अपने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया है। बता दे उन्होंने 2018 में इसी कोर्स पर 2:01:39 सेकेंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। जिसके बाद अब अपने पिछले रिकॉर्ड में 30 सेकेंड का सुधार करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं।

सैंतीस साल के इस एथलीट ने कहा, "मेरी टांगे और मेरा शरीर अब भी युवा की तरह ही हैं।" उन्होंने कहा, "लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज है मेरा दिमाग जो भी तरोताजा और युवा महसूस करता है। मैं विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खुश हूं।"

वहीं किपचोगे के अलावा महिला वर्ग में इथियोपिया की टिगिस्ट असेफा ने दो घंटे 15 मिनट 37 सेकेंड के समय से कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया हैं।

Next Story
Share it