Begin typing your search above and press return to search.

मैराथन

बार्सोटन और जीसा ने जीता कोलकाता 25के मैराथन का खिताब, भारतीय एलीट में अभिषेक और संजीवनी रहे विजेता

बार्सोटन ने 2019 में बने अपने रिकॉर्ड को तोड़कर एक घंटा, 12 मिनट और 49 सेकंड में दूरी पूरी कर नया रिकार्ड बनाकर जीत हासिल की।

बार्सोटन और जीसा ने जीता कोलकाता 25के मैराथन का खिताब, भारतीय एलीट में अभिषेक और संजीवनी रहे विजेता
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 18 Dec 2022 11:54 AM GMT

कोलकाता में आयोजित टाटा स्टील कोलकाता 25के (25 किमी) मैराथन के पुरुषों के वर्ग में कीनिया के लियोनार्ड बार्सोटन ने खिताब जीता वहीं महिला वर्ग का खिताब इथियोपिया में रहने वाली बहरीन की एथलीट डेसी जीसा ने अपने नाम किया।

25 किमी स्पर्धा में बार्सोटन ने 2019 में बने अपने रिकॉर्ड को तोड़कर एक घंटा, 12 मिनट और 49 सेकंड में दूरी पूरी कर नया रिकार्ड बनाकर जीत हासिल की। महिला वर्ग की बात करें तो जीसा ने लगभग एक मिनट के अंतर से नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक घंटा, 21 मिनट और चार सेकंड का समय लेकर एक घंटा, 22 मिनट और नौ सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।

बता दें पुरुषों के एलीट वर्ग में इथियोपिया के बरहानु लेगेस और राष्ट्रमंडल खेलों के मैराथन चैंपियन युगांडा के विक्टर किपलंगाट दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में इथियोपिया के ज़ेनेबा यिमर और युगांडा की मर्सीलाइन चेलंगट ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय एलीट पुरुष वर्ग में अमेठी में जन्मे अभिषेक पाल ने पहला स्थान हासिल किया। अभिषेक ने एक घंटा, 17 मिनट और 52 सेकेंड का समय लेकर दौड़ पूरी की। जिसके लिए उनको 275000 रुपए की इनामी राशि मिली।

इसके अलावा भारतीयों में महिला वर्ग में संजीवनी बाबूराव यादव ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने एक घंटा, 34 मिनट और 23 सेकंड का समय लिया। संजीवनी के अलावा मोनिका चौधरी दूसरे और रीनू सिंह तीसरे स्थान पर रही।

जबकि भारतीय पुरुष वर्ग में कालिदास हीरावे ने दूसरा और श्रीनू बुगाथा ने तीसरा स्थान जीता।

Next Story
Share it