Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन लद्दाख और जम्मू कश्मीर में होगा, किरेन रिजिजू ने की घोषणा

खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन लद्दाख और जम्मू कश्मीर में होगा, किरेन रिजिजू ने की घोषणा
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 13 April 2022 3:38 PM GMT

पहले खेलों इंडिया शीतकालीन खेलों का आयोजन लद्दाख और जम्मू कश्मीर में होने वाला है। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को यह घोषणा की है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख इस महीने पहले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा जबकि मार्च में इस तरह की प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में आयोजित होगी। खेलो इंडिया शीतकालीन के अंतर्गत होने वाली इन प्रतियोगिताओं का खर्चा खेल मंत्रालय उठाएगा।

लद्दाख में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आइस हॉकी चैंपियनशिप, फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग स्पर्धाएं होंगी और इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक, जिला और केंद्र शासित स्तर पर किया जाएगा। इन खेलों में लगभग 1700 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

खेलो इंडिया जम्मू कश्मीर शीतकालीन खेल गुलमर्ग के कोंगडोरी में होंगे जिसमें लड़के और लड़कियों के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किये गये हैं। इन खेलों में 19 से 21, 17 से 18, 15 से 16 और 13 से 14 साल के आयु वर्ग के खिलाड़ी अल्पाइन स्कीइंग, क्रास कंट्री स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग और स्नोशूइंग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जम्मू कश्मीर खेल परिषद और जम्मू कश्मीर शीतकालीन खेल संघ द्वारा आयोजित इन खेलों में विभिन्न राज्यों और संगठनों की 15 टीमों के लगभग 841 खिलाड़ियों और अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

इस मौके पर किरेन रिजिजू ने कहा, "युवाओं की ऊर्जा को सही स्थान पर लगाने के लिए खेलों से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। हमने आईस हॉकी, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग जैसे खेलों को शामिल किया है जो ओलिंपिक का हिस्सा हैं। समय के साथ हम इन खेलों में चैंपियन तैयार करने में सफल रहेंगे। मुझे एक और खेलो इंडिया गेम्स को शुरू करने की घोषणा करने की खुशी है। यह एक साल में तीसरे खेलो इंडिया खेल होंगे और हमने स्वदेशी खेलों के लिए भी एक प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई है।"

Next Story
Share it