Begin typing your search above and press return to search.

खो-खो

आईओए को एशियाई खेल 2026 में खोखो के शामिल होने की उम्मीद

आईओए को एशियाई खेल 2026 में खोखो के शामिल होने की उम्मीद
X
By

Press Trust of India

Updated: 19 April 2022 8:50 PM GMT

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के पारंपरिक खेल खोखो को जापान में 2026 में होने वाले एशियाई खेलों में जगह मिलेगी। खोखो दुनिया भर में 25 देशों में खेला जाता है। मेहता ने कहा ,'' खोखो को एशियाई ओलंपिक परिषद ने जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों के दौरान औपचारिक तौर पर मान्यता दी। उम्मीद है कि इसे 2026 खेलों तक पूर्ण दर्जा मिल जायेगा।''

अंतरराष्ट्रीय खोखो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने उम्मीद जताई कि 2022 एशियाई खेलों में खोखो को शामिल किया जायेगा। मेहता ने यह भी कहा कि भारतीय खोखो महासंघ दो चरण में पहली बार 'लेवल वन' का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग शिविर आयोजित कर रहा है। पहला चरण 23 फरवरी से 20 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर चल रहा है जिसमें 16 देशों के 66 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 'अल्टीमेट खोखो लीग' के बारे में मेहता ने कहा कि यह 27 नवंबर से 20 दिसंबर तक दिल्ली, पुणे और हैदराबाद में खेली जायेगी जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी।

Next Story
Share it