Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

Khelo India Youth Games Day 2: टेबल टेनिस में लड़कों के वर्ग में बंगाल और लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

वालीबाल में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को जबकि लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने मप्र को हराया

Khelo India Youth Games Day 2: टेबल टेनिस में लड़कों के वर्ग में बंगाल और लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 1 Feb 2023 6:49 AM GMT

खिताब की दावेदार मानी जा रहीं कर्नाटक की यशस्विनी घोरपड़े ने लगातार तीसरी जीत के साथ इंदौर के अभय प्रशाल में जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के टेबल टेनिस मुकाबलों के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। लड़कियों के वर्ग में यशस्विनी अंतिम-8 में पहुंचने वाली कर्नाटक की एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सूची में महाराष्ट्र की तीन लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के वर्ग में बंगाल के तीन खिलाड़ी अंतिम-8 दौर में पहुंचे हैं।

टॉप्स डेवलपमेंट एथलीट घोरपड़े इनके अलावा महाराष्ट्र की पृथा वरतीकार, हरियाणा की पृथोकी चक्रवर्ती, तमिलनाडु की सूरिया निहाल, महाराष्ट्र की तनीषा कोटेचा, महाराष्ट्र की ही रिषा मीरचंदानी, दिल्ली की लक्षिता नारंगि और हरियाणा की सुहाना सैनी ने भी अंतिम-8 दौर में जगह बना ली है।

इसी तरह, इंदौर के ही बास्केटबाल एरेना में आज से लड़के और लड़कियों के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें लड़कियों के ग्रुप मैच में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र पर रोमांचक जीत दर्ज की जबकि लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को महज दो अंक से हराया लेकिन मेजबान मध्य प्रदेश की लड़कियों को ग्रुप-ए के मैच में पंजाब से 56-81 के अंतर से करारी हार मिली। मप्र के लड़कों को भी राजस्थान के खिलाफ 64-83 के अंतर से हार मिली।

टेबल टेनिस में लड़कियों के वर्ग में दूसरे और तीसरे राउंड के मुकाबले मंगलवार को खेले गए। सोमवार को पहले मुकाबले में कठिन जीत दर्ज करने वाली घोरपड़े ने दूसरे मैच में भी जीत के लिए संघर्ष किया। वह हालांकि महाराष्ट्र की जेनिफर वर्गीज को 3-1 (11-6, 11-7, 7-11, 11-7) से हराने मे सफल रहीं। उनका तीसरे राउंड का मैच मध्य प्रदेश की भाग्यश्री दवे से था, जिसे उन्होंने 11-4, 11-3, 11-3 से जीता। अब वह बुधवार को अर्नग्या मंजूनाथ के साथ डबल्स मुकाबले खेलेंगी।

लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश के दिव्यांग श्रीवास्तव और बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य के साथ कई खिलाड़ियों ने आगे का सफर तय किया है। दिव्यांश श्रीवास्तव ने बंगाल के प्रणीत भास्कर को 3-1 (10-12, 11-08, 11-07, 13-11) से हराया जबकि अंकुर भट्टाचार्य ने कर्नाटक के केजे आकाश को 3-1 (11-9, 5-11, 11-4, 11-9) से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया। इनके अलावा मणिपुर के खेलेंद्रजीत येंगखोम, यूपी के शरत मिश्रा, महाराष्ट्र के जश मोदी, दिल्ली के आदर्श छेत्री, बंगाल के प्रणीत भाष्कर और बंगाल के सौम्यदीप सरकार भी अंतिम-8 दौर में पहुंच गए।

मंगलवार से बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में लड़के और लड़कियों के मुकाबले शुरू हुए। इसमें लड़कियों के वर्ग में ग्रुप-ए के मैच में केरल ने कर्नाटक को 69-66 से हराया जबकि ग्रुप-बी में तमिलनाडु ने राजस्थान को 90- 62 से हराया। ग्रुप-बी में ही छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 93-79 से पराजित किया।

जहां तक लड़कों के मैचों की बात है तो ग्रुप-बी में तमिलनाडु ने केरल को एकतरफा अंदाज में 98-50 से हराया जबकि ग्रुप-ए में पंजाब और कर्नाटक के बीच रोमांचक भिड़ंत हुए, लेकिन पंजाब ने यह मैच 72-68 से जीत लिया। इसी तरह ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश ने हर्ष डुगर और कुशल सिंह जैसे अपने कुछ इंटरनेशनल प्लेयर्स के दम पर चंडीगढ़ को 98-96 से हराया।

आज से ग्वालियर में बैडमिंटन औऱ भोपाल में मुक्केबाजी के भी मुकाबले शुरू हुए। जबलपुर में खो-खो और वालीबाल के मुकाबले जारी हैं। मुक्केबाजी में 45-48 किग्रा वर्ग में असम की सुजुमा बोरो ने प्रिया (हिमाचल प्रदेश) को 5:0 से हराकर शानदार शुरुआत की। उनके अलावा 48-50 किग्रा वर्ग में लैंचेनबी थोंराम चानू (कर्नाटक) ने मुस्कान कुमार (दमन एवं दीव) को आरएससी/2 से हराया। 52-54 किग्रा में हुईड्रोम ग्रिविया देवी (मणिपुर) ने शिवांगी शांडिल (हिमाचल प्रदेश) को 5:0 से हराया। 66-70 किग्रा की बात की जाए तो अंजलि (यूपी) ने कोमल महार (उत्तराखंड) को 4-2 से हराया जबकि 70-75 किग्रामें मुस्कान (हरियाणा) ने पेमा ओंगमू भूटिया (सिक्किम) को आरएससी/3 से हराया।

लड़कों के वर्ग में पुरुषों के मैच 46-48 किग्रा में गोरली अचुथा राव (आंध्र प्रदेश) ने आकाश कुमार (दमन एवं दीव) को 5: 0 से हराया जबकि 48-51 किग्रा में बिलाल मोहम्मद (तेलंगाना) ने रोहित चमोली (चंडीगढ़) को वाकओवर में हराया। इसी तरह 51-54 किग्रा वर्ग में रुद्रजीत सिंह (मध्य प्रदेश) ने इरफान अली (एलएडी) को 5:0 से हराया। 54-57 किग्रा में अर्जुन (दिल्ली) ने आनंद यादव (मध्य प्रदेश) को 3:2 से हराया और 60-63.5 किग्रा में मोहम्मद कैफ अली (झारखंड) ने एड्रियन गुरंग (सिक्किम) को 5:0 से हराया। 67-71 किग्रा की बात करें तो काबिलन जी (तमिलनाडु) ने सदानंद रोहित राज (तंलंगाना) को 4:1 से हराया।

लड़कों के बैडमिंटन में निकोलस नाथन राज (कर्नाटक) ने संस्कार सारस्वत (राजस्थान) को 14-21; 21-9; 21-13 से हराया जबकि सात्विक शंकर (कर्नाटक) ने हर्ष चुडासमा (दमन एवं दीव) को 21-16 21-9 से पराजित किया। इसी तरह अभिनव ठाकुर (पंजाब) ने सात्विक रेड्डी के. (तेलंगाना) को 21-7 21-11 से हराया।

लड़कियों के वर्ग में कर्णिका श्री एस (कर्नाटक) ने हिरल चौहान (छत्तीसगढ़) को 21-18 21-17 से और गार्गी (उत्तर प्रदेश) ने अक्षया राजकुमार (दमन एवं दीव) को 21-5 21-6 से हराया। एक अन्य मैच में नैशा कौर भटोये (महाराष्ट्र) ने साक्षी फोगट (राजस्थान) को 21-18 21-10के अंतर से हराया।

परिणाम-

टेबल टेनिस

लड़कियों के मैच

दूसरा राउंड-

हरियाणा की सुहाना सैनी ने तमिलनाडु की श्रीया आनंद को 3-0 (11-7, 11-9, 11-9) से हराया

कर्नाटक की यशस्विनी घोरपड़े ने महाराष्ट्र की जेनिफर वर्गीज को 3-1 (11-6, 11-7, 7-11, 11-7) से हराया

महाराष्ट्र की पृथा वरतीकार ने प. बंगाल की ओशिकी को 3-2 (11-5, 11-7, 6-11, 8-11, 11-4) से हराया

हरियाणा की पृथोकी चक्रवर्ती ने मध्य प्रदेश की भाग्यश्री दवे को 3-0 (11-5, 11-5, 11-8) से हराया

तमिलनाडु की सूरिया निहाल ने दिल्ली की अनुष्का चौहान को 3-0 ( 11-2, 11-3, 11-3) से हराया

महाराष्ट्र की रिषा मीरचंदानी ने कर्नाटक की अर्नग्या मंजूनाथ को 3-1 (11-9, 7-11, 11-8, 11-9) से हराया

कर्नाटक की तृप्ती पुरोहित ने अरुणाचल प्रदेश की अबीमे मीहू को 3-0 (11-5, 11-2, 11-4) से हराया

महाराष्ट्र की तनीषा कोटेचा ने दिल्ली की लक्षिता नारंग को 3-1 (11-8, 10-12, 11-7, 11-6) से हराया

तीसरा राउंड-

कर्नाटक की यशस्विनी घोरपड़े ने मध्य प्रदेश की भाग्यश्री दवे को 11-4, 11-3, 11-3 से हराया

महाराष्ट्र की पृथा वरतीकार ने हरियाणा की सुहाना सैनी को 3-2 (5-11, 3-11, 11-8, 11-8, 11-1 से हराया

महाराष्ट्र की रिषा मीरचंदानी ने दमन एवं दीव की अनुष्का चौहान को 3-0 (11-1, 11-1, 11-1) से हराया

महाराष्ट्र की तनीशा कोटेचा ने अरुणाचल प्रदेश की अबीमे मीहू को 3-0 (11-3, 11-3,11-3) से हराया

बंगाल की ओशिकी जोरदार ने तमिलनाडु की श्रिया आनंद को 3-2 (6-11, 11-4, 12-10, 7-11, 11-7) से हराया

तमिलनाडु की सूर्या नारायणन ने अनर्ग्या मंजूनाथ को 3-0 (12-10, 11-09, 11-09) से हराया

हरियाणा के पृथोकी चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र की जेनिफर वर्गीज को 3-1 (11-8, 11-6, 8-11, 11-7) से हराया

दिल्ली की लक्षिता नारंग ने कर्नाटक की तृप्ति पुरोहित को 3-1 (11-9, 9-11, 11-3, 11-8) से हराया

लड़कों के मैच

तीसरा राउंड-

उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव ने बंगाल के प्रणीत भास्कर को 3-1 (10-12, 11-08, 11-07, 13-11) से हराया

बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य ने कर्नाटक के केजे आकाश को 3-1 (11-9, 5-11, 11-4, 11-9) से हराया

दमन और दीव के धैर्य टंडेल को तमिलनाडु के प्रियेश सुरेश राज ने वाकओवर दिया

महाराष्ट्र के जश मोदी ने बंगाल के सौम्यदीप सरकार को 3-1 (7-11, 12-10, 12-10, 11-8) से हराया

महाराष्ट्र के नील मुले ने अरुणाचल प्रदेश के माप तार को 3-0 (11-2, 11-5, 11-1) से हराया।

मणिपुर के खेलेंद्रजीत येंगखोम को मध्य प्रदेश के अंश गोयल ने वाकओवर दिया

दिल्ली के आदर्श ओम छेत्री ने महाराष्ट्र के नील मुले को 3-0 (11-3,11-9,12-10) से हराया

उत्तर प्रदेश के दिव्यांश श्रीवास्तव ने बंगाल के प्रणीत भास्कर को 3-1 (10-12, 11-08, 11-07, 13-11) से हराया

बास्केटबॉल

लड़कियों के मैच

ग्रुप-ए के मैच में केरल ने कर्नाटक को 69-66 से हराया

ग्रुप-बी के मैच में तमिलनाडु ने राजस्थान को 90- 62 से हराया

ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 93-79 से हराया

ग्रुप-ए में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 81-56 से हराया

लड़कों के मैच

ग्रुप-बी में तमिलनाडु ने केरल को 98-50 से हराया

ग्रुप-ए में पंजाब ने कर्नाटक को 72-68 से हराया

ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 98-96 से हराया

ग्रुप-ए में राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 83-64 से हराया

मुक्केबाजी

टीटी नगर स्टेडियम-भोपाल

लड़कियों के मैच

45-48 किग्रा

सुजुमा बोरो (असम) ने प्रिया (हिमाचल प्रदेश) को 5:0 से हराया

48-50 किग्रा

लैंचेनबी थोंराम चानू (कर्नाटक) ने मुस्कान कुमार (दमन एवं दीव) को आरएससी/2 से हराया

कशिश (हिमाचल प्रदेश) ने पूविथा डी (तमिलनाडु) को आरएससी/3 से हराया

50-52 किग्रा

देविका घोरपड़े (महाराष्ट्र) ने इलांगबाम (मणिपुर) को 5:0 से हराया

मेहरुन्निसा बेगम (आंध्र प्रदेश) ने मेकू तदार (अरूणाचल प्रदेश) को 5:0 से हराया

52-54 किग्रा

हुईड्रोम ग्रिविया देवी (मणिपुर) ने शिवांगी शांडिल (हिमाचल प्रदेश) को 5:0 से हराया

एलकॉन मिली (असम) ने कम्पारा श्रवण संध्या (आंध्र प्रदेश) को आरएससी/2 से हराया

54-57 किग्रा

अनामिका यादव (यूपी) ने सुनिधि (हिमाचल) को 5:0 से हराया

अनी लेप्चा (सिक्किम) ने आयसा बानो को आरएससी/2 से हराया

57-60 किग्रा

प्राची (हरियाणा) ने थोंगम कुंजारानी देवी (मणिपुर) को 4-1 से हराया

स्निग्धा श्री (झारखंड) ने सिमरन (पंजाब) को वाकओवर से हराया

60-63 किग्रा

रवीना (हरियाणा) ने दिशा पाटिल (महाराष्ट्र) को 5:0 से हराया

मेलोडी (मणिपुर) ने सुंडी दीपिका (आंध्र प्रदेश) को 5:0 से हराया

63-66 किग्रा

प्रियंका (हरियाणा) ने मोनालिसा (बंगाल) को वाकओवर से हराया

हर्षिका राणा (यूपी) vs खुशी शर्मा (दिल्ली) को आरएससी/2 से हराया

66-70 किग्रा

अंजलि (यूपी) ने कोमल महार (उत्तराखंड) को 4-2 से हराया

70-75 किग्रा

मुस्कान (हरियाणा) ने पेमा ओंगमू भूटिया (सिक्किम) को आरएससी/3 से हराया

दीक्षा (दिल्ली) ने प्रिया (पंजाब) को आरएससी/1 से हराया

लड़कों के मैच

46-48 किग्रा

गोरली अचुथा राव (आंध्र प्रदेश) ने आकाश कुमार (दमन एवं दीव) को 5: 0 से हराया

गोपी (पंजाब) ने रणजीत सिंह (जेएंडके) को आरएससी/2 से हराया

लैशराम एडिपाक सिंह (मणिपुर) ने छल्ला जनेश्वर राव को 5:0 से हराया

48-51 किग्रा

बिलाल मोहम्मद (तेलंगाना) ने रोहित चमोली (चंडीगढ़) को वाकओवर में हराया

51-54 किग्रा

रुद्रजीत सिंह (मध्य प्रदेश) ने इरफान अली (एलएडी) को 5:0 से हराया

ऋषभ शरम (यूपी) ने बेसुवे राखो (नगालैंड) को वाकओवर में हराया

54-57 किग्रा

अर्जुन (दिल्ली) ने आनंद यादव (मध्य प्रदेश) को 3:2 से हराया

निखिल (पंजाब) ने रोहित यादव (यूपी) को 5:0 से हराया

57-60 किग्रा

जोगेंद्र (राजस्थान) ने वाहेंगबाम (मणिपुर) 3:2 से हराया

किशन राज के (कर्नाटक) ने प्रबीन कुमार छेत्री (सिक्किम) को 5:0 से हराया

60-63.5 किग्रा

मोहम्मद कैफ अली (झारखंड) ने एड्रियन गुरंग (सिक्किम) को 5:0 से हराया

अम्म राठौर (यूपी) ने रुद्र प्रताप सिंह (चंडीगढ़) को 4:1 से हराया

63.5-67 किग्रा

तांगू नग्मोल (अरुणाचल प्रदेश) ने हर्ष सोनवानी (छत्तीसगढ़) को 5:0 से हराया

67-71 किग्रा

काबिलन जी (तमिलनाडु) ने सदानंद रोहित राज (तंलंगाना) को 4:1 से हराया

71-75 किग्रा

हर्ष कुमार गुप्ता (झारखंड) ने अब्दुल साहिल (छत्तीसगढ़) को 4:1 से हराया

दीपक (हरियाणा) ने योगेश पवार (उत्तराखंड) को आरएससी-3 से हराया

75-80 किग्रा

त्यागराजन बी (तमिलनाडु) ने गोपीनाथ गोचिकर (ओडिशा) को आरएससी2 से हराया

खो खो

रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-जबलपुर

लड़कों के मुकाबले

दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 32-20 (18-8, 14-12) से हराया।

महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 32-26 (32-12, 0-14) से हराया।

लड़कियों के मुकाबले

कर्नाटक ने राजस्थान को 32-22 (20-12, 12-10) से हराया

पंजाब ने तमिलनाडु को 30-24 (18-12, 12-12) से हराया

वॉलीबॉल

साई रीजनल सेंटर इंडोर हाल -भोपाल

लड़कों के मुकाबले

तमिलनाडु ने दिल्ली को 3-0 25-23, 25-17, 27-25) से हराया

उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 3-1 (34-36, 25-20, 25-14, 25-16) से हराया

लड़कियों के मुकाबले

केरल ने हरियाणा को 3-2 (8-25, 25-18, 25-18, 24-26, 15-6) से हराया

पश्चिम बंगाल ने मध्य प्रदेश को 3-0 (25-18, 25-10, 25-08) से हराया

बैडमिंटन

एमपी बैडमिंटन अकादमी-ग्वालियर

लड़कों के मुकाबले

निकोलस नाथन राज (कर्नाटक) ने संस्कार सारस्वत (राजस्थान) को 14-21; 21-9; 21-13 से हराया

सात्विक शंकर (कर्नाटक) ने हर्ष चुडासमा (दमन एवं दीव) को 21-16 21-9 से हराया

अभिनव ठाकुर (पंजाब) ने सात्विक रेड्डी के (तेलंगाना) को 21-7 21-11 से हराया

लोकेश रेड्डी के (तेलंगाना) ने टोनमोय बिकास बोरुआ (असम) से वाकओवर लिया

तुषार सुवीर (कर्नाटक) ने उदय मुकाती (मध्य प्रदेश) को 21-11 21-11 से हराया

मनराज सिंह (हरियाणा) ने आयुष शेट्टी (कर्नाटक) को 21-18 21-13 से हराया

लड़कियों के मुकाबले

कर्णिका श्री एस (कर्नाटक) ने हिरल चौहान (छत्तीसगढ़) को 21-18 21-17 से हराया

रश्मिता डोनेपुडी (आंध्र प्रदेश) ने मेघना रेड्डी एम (तेलंगाना) से वॉक ओवर लिया

गार्गी (उत्तर प्रदेश) ने अक्षया राजकुमार (दमन एवं दीव) को 21-5 21-6 से हराया

ऐश्वर्या मेहता (मध्य प्रदेश) ने वतीसुंगला वतीसुंगला (नागालैंड) से वॉक ओवर लिया

नैशा कौर भटोये (महाराष्ट्र) ने साक्षी फोगट (राजस्थान) को 21-18 21-10 से हराया

Next Story
Share it