Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

Khelo India Youth Games: कर्नाटक और महाराष्ट्र को तैराकी का टीम चैंपियनशिप खिताब

महाराष्ट्र 161 पदकों के साथ बना ओवरआल चैंपियन

Maharashtra Champion
X

महाराष्ट्र ने कुल 161 पदकों के साथ तालिका में पहल स्थान हासिल किया

By

Bikash Chand Katoch

Published: 12 Feb 2023 6:35 AM GMT

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मध्य प्रदेश) 2022 के अंतिम प्रतिस्पर्धी दिन शनिवार को कर्नाटक की लड़कियां और महाराष्ट्र के लड़को ने टीम चैंपियनशिप खिताब जीता। लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे राजस्थान के युग चेलानी और महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिस ने सोने के साथ अपने अभियान का समापन किया। तैराकी मे तमिलनाडु, पंजाब औऱ मध्य प्रदेश को भी एक-एक स्वर्ण मिला। कुश्ती में दिल्ली की धूम रही। उसने तीन स्वर्ण बटोरे।

महाराष्ट्र ने कुल 161 पदकों के साथ तालिका में पहल स्थान हासिल किया। उसके खाते में 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य आए। पिछले बार का चैंपियन हरियाणा इस बार दूसरे स्थान रहा। हरियाणा ने कुल 128 पदक जीते, जिनमें 41 स्वर्ण, 32 रजत और 55 कांस्य रहे। पदकों के मामले में सैकड़ा लगाने वाले यही दोनों राज्य रहे। सबसे अधिक चौंकाने वाला प्रदर्शन इस साल मेजबान मध्य प्रदेश का रहा। पंचकूली में मप्र को 8वां स्थान मिला था लेकिन इस बार वह 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उसके खाते में 39 स्वर्ण, 30 रजत और 27 कांस्य आए।

तैराकी-

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में युग चेलानी (राजस्थान) ने 2:05.74 मिनट के साथ सोना जीता जबकि कार्तिकेयन नायर (कर्नाटक) ने 2:08.11 मिनट के साथ रजत हासिल किया। प्रथम शर्मा (दिल्ली) 2:10.17 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पुरुषों क 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में महाराष्ट्र के जयवीर ने बाजी मारी। जयवीर ने 24.32 सेकेंड साथ सोना जीता जबकि उनके हमराज्य अर्जुनवीर गुप्ता 24.45 सेकेंड के साथ दूसरे और जशुआ थॉंमस (तमिलनाडु) 24.48 सेकेंड के साथ तीसरे रहे। पुरुषों क 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में आर्यन एस गणेश ने मध्य प्रदेश के लिए सोना जीता। आर्य़न ने 29.60 सेकेंड समय निकाल। वंश पन्नू (हरियाणा) 29.72 सेकेंड के साथ दूसरे और अभिनंदन खंडेलवाल (राजस्थान) 30.31 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा जसनूर कौर (पंजाब) ने 26.92 सेकेंड समय के साथ। नीना वेंकटेश (कर्नाटक) 27.32 दूसरे और योग्या सिंह (राजस्थान) 27.82 तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बटरफ्लाई में शक्ति बी (तमिलनाडु) 2:24.71 मिनट के साथ पहले जबकि हाशिका रामचंद्र (कर्नाटक) 2:24.82 मिनट के साथ दूसरे स्थान रहे। धृति अहिरवाल (महाराष्ट्र) ने 2:28.67 मिनट के साथ तीसरा स्थान लिया। महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा का सोना अपेक्षा फर्नांडीज (महाराष्ट्र) ने जीता। 33.92 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल करने वाली अपेक्षा केआईवाईजी के सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। विहित नयना (कर्नाटक) 34.17 दूसरे और अवनी छाबड़ा (पंजाब) 34.35 तीसरे स्थान पर रहीं।

तैराकी टीम चैंपियनशिप की बात की जाए तो पुरुषों में महाराष्ट्र 90 अंक के साथ पहले जबकि तमिलनाडु 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प. बंगाल 64 अंकों के साथ इस फेहरिस्त में तीसरा रहा। इसी तरह महिला वर्ग में कर्नाटक ने 216 अंकों के साथ पहला और महाराष्ट्र ने 142 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु को तीसरा स्थान मिला।

कुश्ती-

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 55 किग्रा स्पर्धा में ललित कुमार (राजस्थान) ने बाजी मारी। तरुण कुमार (हरियाणा) दूसरे स्थान पर रहे जबकि अनुज कुमार (राजस्थान) और तुषार (दिल्ली) ने कांस्य पदक जीते। इसी तरह ग्रीको रोमन 92 किग्रा में रहनदीप (दिल्ली) को सोना मिला जबकि हरदीप रथ (दिल्ली) को रजत मिला। कांस्य हिमांशू (उप्र) और जतिन (चंडीगढ़) को मिला।

महिला वर्ग में ग्रीको रोमन 65 किग्रा में शिक्षा (दिल्ली) ने बाजी मारी जबकि अंतिम (हरियाणा) को रजत मिला। प्रेरणा मेहता (हिमाचल प्रदेश) और सारिका (हरियाणा) ने कांस्य जीता। इसी तरह फ्रीस्टाइल 55 किग्रा में नेहा शर्मा (दिल्ली) ने बाजी मारी। रंजीता (हरियाणा) ने रजत और कीर्ति (हरियाणा) तथा नीतू (हरियाणा) ने कांस्य जीता।

परिणाम-

तैराकी-

पुरुष-

200 मीटर बटरफ्लाई- 1. युग चेलानी राजस्थान-2:05.74, 2. कार्तिकेयन नायर (कर्नाटक)-2:08.11, 3. प्रथम शर्मा (दिल्ली)- 2:10.17

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. जयवीर मोटवानी महाराष्ट्र 24.32, 2. अर्जुनवीर गुप्ता महाराष्ट्र-24.45, 3. जशुआ थॉंमस तमिलनाडु 24.48

पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक-1. आर्यन एस गणेश मध्य प्रदेश 29.60, 2. वंश पन्नू हरियाणा 29.72, 3.

अभिनंदन खंडेलवाल राजस्थान 30.31

महिला-

50 मीटर फ्रीस्टाइल- 1. जसनूर कौर पंजाब-26.92, 2. नीना वेंकटेश कर्नाटक-27.32, 3. योग्या सिंह राजस्थान-27.82

महिला- 200 मीटर बटरफ्लाई- 1. शक्ति बी तमिलनाडु- 2:24.71, 2. हाशिका रामचंद्र कर्नाटक- 2:24.82, 3. धृति अहिरवाल महाराष्ट्र 2:28.67

महिला, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक -1. अपेक्षा फर्नांडीज महाराष्ट्र 33.92, 2. विहित नयना कर्नाटक 34.17, 3. अवनी छाबड़ा पंजाब 34.35

टीम चैंपियनशिप

पुरुष-

1. महाराष्ट्र, 90 अंक

2. तमिलनाडु 66 अंक

3. प. बंगाल 64 अंक

महिला

1. कर्नाटक, 216 अंक

2. महाराष्ट्र 142 अंक

3. तमिलनाडु 47 अंक

कुश्ती-

पुरुष-

फ्रीस्टाइल 55 किग्रा- 1. ललित कुमार (राजस्थान), 2. तरुण कुमार (हरियाणा), 3. अनुज कुमार (राजस्थान) और तुषार (दिल्ली)

ग्रीको रोमन 92 किग्रा-1. रहनदीप (दिल्ली), 2. हरदीप रथ (दिल्ली), 3. हिमांशू (उप्र) और जतिन (चंडीगढ़)

महिला-

ग्रीको रोमन 65 किग्रा- 1. शिक्षा (दिल्ली), 2. अंतिम (हरियाणा), 3. प्रेरणा मेहता (हिमाचल प्रदेश) और सारिका (हरियाणा)

फ्रीस्टाइल 55 किग्रा-1. नेहा शर्मा (दिल्ली), 2. रंजीता (हरियाणा), 3. कीर्ति (हरियाणा) और नीतू (हरियाणा)

Next Story
Share it