Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

Khelo India Youth Games: खेल मंत्रालय ने ऐप जारी किया

प्रतियोगिता 27 प्रतिस्पर्धाओं में आयोजित की जाएगी

Khelo India Youth Games: खेल मंत्रालय ने ऐप जारी किया
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 29 Jan 2023 11:18 AM GMT

खेल मंत्रालय ने आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) लॉन्च किया है।

इस ऐप पर खेलों के बारे में सभी जानकारी मौजूद है। ऐप के जरिये खिलाड़ी यह पता लगा सकते हैं कि उनके सत्यापित दस्तावेज अपलोड किए गए हैं या नहीं।

ऐप पर सफल पंजीकरण के बाद, खिलाड़ी अपने खेल किट जारी होने की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी जिस होटल में रुकेंगे वहां से आयोजन स्थल से आने-जाने के लिए परिवहन योजना की जानकारी भी इस ऐप में होगी।इसके साथ ही किसी आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए महत्वपूर्ण नंबर भी ऐप पर मौजूद होंगे।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का पहला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था, जबकि 2019 में जमीनी स्तर की परियोजना के दूसरे संस्करण का नाम बदलकर "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले इस संस्करण में देश भर से 5,000 से अधिक युवा एथलीटों को आकर्षित करने की उम्मीद है। प्रतियोगिता 27 प्रतिस्पर्धाओं में आयोजित की जाएगी, जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी और रोइंग शामिल हैं।

Next Story
Share it