Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 19 वर्षीय प्रिया मोहन ने दुती चंद को पछाड़कर जीता स्वर्ण पदक

रेस के शुरुआती 100 मीटर में दुती चंद आगे थी, लेकिन प्रिया मोहन ने जबरदस्त वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 19 वर्षीय प्रिया मोहन ने दुती चंद को पछाड़कर जीता स्वर्ण पदक
X
By

Amit Rajput

Updated: 3 May 2022 5:53 PM IST

इन दिनों बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स चल रहा है, जहां हाल ही में 200 मीटर की दौड़ में 19 वर्षीय युवा प्रिया मोहन ने दिग्गज धावक दुती चंद को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

रेस के शुरुआती 100 मीटर में दुती चंद आगे थी, लेकिन प्रिया मोहन ने जबरदस्त वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दुती ने 24.02 सेकंड के समय के साथ रजत और रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

वही प्रिया जीत के बावजूद इस बात से नाखुश थी कि बारिश ने उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की योजना पर पानी फेर दिया। मेजबान जैन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली मोहन ने कहा, मैंने इसके लिए वास्तव में कड़ी तैयारी की थी और शानदार लय में थी। मौसम ने मेरी योजना को विफल कर दिया।

Next Story
Share it