Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मस्कट, लोगो, जर्सी और थीम सांग हुआ लांच

आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के 8 हज़ार से ज्यादा खिलाडी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे

Khelo India Youth Games
X

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

By

Amit Rajput

Updated: 7 May 2022 10:27 AM GMT

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा सीजन 4 जून से हरियाणा में शुरू होने जा रहा है। जिसके लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। जहां सभी गणमान्यों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम सांग लांच किया गया। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। आगामी खेलो इंडिया गेम्स 4 जून 13 जून तक आयोजित होने वाला है। जहां देश के 8 हज़ार से ज्यादा खिलाडी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

समोराह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि धाकड़ मस्कट तो है ही, कार्यक्रम भी धाकड़ लग रहा है। खेलो इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा खेलों में अव्वल है। यूनिवर्सिटी स्तर पर बहुत बढ़िया खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अगर देखा जाए तो दोनों ट्रेडीशनल गेम मलखान और योगासन को शामिल किया गया है। अब 5 ट्रेडीशनल गेम्स शामिल की जा रही हैं। पारंपारिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है। हरियाणा की खेलों में भागीदारी है। ओलंपिक के 127 खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ी हरियाणा के थे। तीन व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले बजरंग पूनियां, रवि दहिया और नीरज चोपड़ा भी हरियाणा के हैं।

वही कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक नया आगाज हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आगाज हो चुका है और 4 जून शाम को शुभारंभ होगा। हरियाणा ने इसके लिए बढ़िया तैयारी की है। हरियाणा खेल विभाग और केंद्रीय खेल विभाग के साथ काम कर रहा है। साढ़े आठ हजार खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलेंगे। उनके लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। खिलाड़ियों के लिए यातायात, ठहरना जैसी सभी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती मिट्टी सोना उगलती है। किसान अन्न पैदा करता है। खेलों में भी हरियाणा सबसे जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी सोना जीतकर ला रहे हैं। खेलों से चंचल मन निर्मल होता है। समाज में आगे बढ़ने की लग्न आती है।

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पहली बार हरियाणा में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जितने भी खिलाड़ी हैं, वह सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खिलाड़ियों के लिए लगातार सेवा कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए मेडल, नौकरियां और नकद इनाम दिए जाते हैं।

Next Story
Share it