Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

Khelo India Youth Games: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खेलों के शुभंकर, मशाल और थीम सॉन्ग को किया लॉन्च

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक मध्यप्रदेश के आठ शहरों में किया जायेगा।

Khelo India Youth Games: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खेलों के शुभंकर, मशाल और थीम सॉन्ग को किया लॉन्च
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Jan 2023 9:57 AM GMT

खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आगाज जल्द ही होने वाला हैं। मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले यूथ गेम्स का शुभंकर, थीम सॉन्ग गीत और मशाल का लॉन्च शनिवार को किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने शुभंकर 'आशा' और 'मोगली' , इसकी स्मार्ट मशाल 'अमरकंटक' और मशहूर गीतकार शान के द्वारा गाए गए थीम गीत को सबके सामने प्रस्तुत किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल पर महाकालेश्वर मंदिर, दौड़ता हुआ चीता और ऊपर कमल बना हुआ हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक मध्यप्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में किया जायेगा।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए पांच लाख रूपये सालाना भी दिया जाएगा।

वहीं खेल राज्यमंत्री प्रमाणिक ने खेल में हो रहे विकास को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र का विकास हुआ है। दूसरे राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

गौरतलब है कि इस बार के यूथ गेम्स में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है।

Next Story
Share it