Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

कल से शुरू होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे गेम्स का उद्घाटन

यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में 1866 पदक दांव पर लगे हैं

Khelo India Youth Games
X

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

By

Amit Rajput

Published: 3 Jun 2022 6:08 PM GMT

4 जून से हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण शुरू होने वाला है। गेम्स का उद्घाटन देश के गृह मंत्री अमित शाह करेगें। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किसी एक शहर में नहीं बल्कि पांच शहरों में किया जाएगा।

पंचकूला के अलावा अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजन किए जाएगा। यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में 1866 पदक दांव पर लगे हैं। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं, जिनके लिए 8500 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

खेलो के इस महाकुंभ में कुल 25 प्रकार के खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। आयोजन स्थल में लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इस प्रतियोगिता में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन को भी शामिल किया गया है।

Next Story
Share it