खेलो इंडिया
खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में भाग लेंगे 1500 खिलाड़ी
शीतकालीन खेल 10 से 14 फरवरी तक आयोजित किये जाएंगे जिसमें कुल नौ खेलों को शामिल किया गया है।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में 10 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में देश भर के 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करेगा और साथ ही राज्य के पयर्टन को भी बढ़ावा देगा। खिलाड़ी और अधिकारी कश्मीर की सुंदरता और पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों से मंत्रमुग्ध हैं।
ठाकुर ने इससे पहले राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मिलकर शीतकालीन खेलों का शुभंकर, गाना और जर्सी का अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की शुरुआत से देश भर में यह संदेश जाएगा कि जम्मू कश्मीर इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों का इंतजार कर रहा है।
शीतकालीन खेल 10 से 14 फरवरी तक आयोजित किये जाएंगे जिसमें कुल नौ खेलों को शामिल किया गया है।