Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 13 वर्षीय इतु ने दर्ज किया अनोखा रिकॉर्ड, कच्ची उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Eitu Mandal
X

इतु मंडल

By

Amit Rajput

Published: 6 Jun 2022 7:44 PM GMT

सोमवार को पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक अनोखा रिकार्ड दर्ज हुआ। यह रिकार्ड झारखंड की 13 वर्षीय इतु मंडल के नाम दर्ज हुआ। इतु सोमवार को झारखंड की ओर से कबड्डी में मैदान में उतरी। उनके मैच में रेड करने के साथ ही वें इस यूथ गेम्स में मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई।

आपको बता दे कि इतु मंडल झारखंड के मधुबन गांव की रहने वाली है। उनके पिता ट्रैक्टर ड्राइवर हैं। वे अपने परिवार में सबसे बड़ी बेटी है। जिस 8 वर्ष की उम्र में बच्चे खिलौने से खेलते हैं। उस कच्ची उम्र में इतु ने कबड्डी खेलना शुरू कर दिया और कबड्डी को ही अपना करियर बनाने का सोचा। उनकी कडी़ मेहनत और कबड्डी के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने जल्द ही अंडर 18 में अपनी जगह बना ली। आज के मैच में वें झारखंड की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलने उतरी।

मैच के बाद इतु ने कहा 'मैं अपने परिवार में सबसे बड़ी हूं लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे खुली छूट दी। उन्होंने मुझ पर परिवार की जिम्मेदारी लेने का कोई दबाव नहीं डाला। इतु को खेल में अभी लम्बा सफर तय करना है लेकिन वह पहले से ही जानती है कि अपने बूट्स टांगने के बाद उसे क्या करना है। आगे इतु ने कहा, 'मैं कोच बनना चाहती हूं। मैं जैसे ही खेल के बारे में पर्याप्त सीख जाउंगी, मैं कोचिंग करना शुरू कर दूंगी। मैं युवाओं के साथ काम करना चाहती हूं और कबड्डी से प्यार करने में उनकी मदद करना चाहती हूं।"

Next Story
Share it