Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोमवार को हरियाणा ने जीते 9 स्वर्ण पदक, पदक तालिका में पूर्व चैंपियन महाराष्ट्र को पछाड़ा

सोमवार को हरियाणा ने कई खेलों में जलवा दिखाया और पूरे दिन में 9 स्वर्ण पदक अपने नाम किए

Usha Weightlifter
X

ऊषा

By

Amit Rajput

Updated: 7 Jun 2022 9:56 AM GMT

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया गेम्स में सोमवार को मेजबान राज्य ने पदक तालिका में पूर्व राज्य को पछाड़ दिया। जहां सोमवार को हरियाणा ने कई खेलों में जलवा दिखाया और पूरे दिन में 9 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसी के साथ अब हरियाणा के खाते में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं। हरियाणा के बाद दूसरे स्थान पर गत चैंपियन महाराष्ट्र है, जिसने 13 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य पदक जीते हैं। महाराष्ट्र इसी के साथ अब पहले से दूसरे स्थान पर आ गया था। वही दो दिन में थांग था में छह स्वर्ण पदक जीतने वाला मणिपुर तीसरे स्थान पर चल रहा है। जम्मू एवं कश्मीर ने इस पारंपरिक मार्शल आर्ट में पहला स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 60 भारवर्ग में मध्यप्रदेश के आशीष को हराया।

सोमवार को कुश्ती में हरियाणा का दबदबा रहा। जहां हरियाणा के पहलवानों ने दांव पर लगे पांच स्वर्ण में चार अपने नाम किए। ग्रीको रोमन 55 भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 10-1 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 61 भारवर्ग में सविता ने अपने ही राज्य की शिक्षा को 10-6 से हराया। वही लड़कों के फ्री-स्टाइल 60 भारवर्ग में रविंद्र ने महाराष्ट्र के अजय को 11-8 से मात दी। 71 भारवर्ग में नरेंद्र ने अमित को हराकर स्वर्ण जीता। चंडीगढ़ के यशवीर मलिक ने ग्रीको रोमन 65 भारवर्ग में निशांत को 6-2 से मात दी।

वही अगर भारोत्तोलन की बात करें भारोत्तोलन में हरियाणा को ऊषा (55 भारवर्ग) ने 170 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश को बेंगई टैनी ने बालकों के 67 भारवर्ग में 264 भार उठाकर पहला स्वर्ण दिलाया। इसी तरह तमिलनाडु के टी माधवन (61 भारवर्ग) में अव्वल रहे।

गतका में सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सिंगल स्टिक के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत और महिला वर्ग में अर्जनीत ने रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर -18 में महाराष्ट्र की को पछाड़कर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही निशानेबाजी में दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल में हरियाणा के शिवा नरवाल ने स्वर्ण और सम्राट राणा ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के साहिल तीसरे स्थान पर रहे।

Next Story
Share it