Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया में हरियाणा की महिलाओं ने जीता हाॅकी खिताब, राज्य 36 स्वर्ण के साथ गेम्स में टाॅप पर बरकरार

मेजबान के खाते में 36 स्वर्ण, 28 रजत और 36 कांस्य पदक हो गये हैं

Khelo India Youth Games
X

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा महिला हॉकी टीम 

By

Amit Rajput

Published: 11 Jun 2022 12:34 PM GMT

पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। राज्य के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को तीन स्वर्ण पदक दिलाए। जहां सबसे पहले हरियाणा की लड़कियों ने हॉकी के फाइनल में ओडिशा को पराजित किया जबकि जूडोका अनिल (55 किग्रा) और तैराक हर्ष सरोहा (100 मटर बटरफ्लाई) ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ मेजबानों के खाते में 36 स्वर्ण, 28 रजत और 36 कांस्य पदक हो गये हैं। वही हरियाणा के बाद अब भी महाराष्ट्र 34 स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे स्थान पर चल रहा है।

शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महिला हाॅकी का खिताब हरियाणा ने अपने नाम किया। जहां फाइनल में हरियाणा ने ओडिशा को 4-1 से शिकस्त दी। इस जीत में कप्तान सोनम का अहम योगदान रहा। जिन्होंने दो गोल दागे जबकि कनिका सिवाच और गुरमेल कौर ने एक एक गोल किये। इससे पहले झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 4-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

वही शाम में सरोहा ने 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल मे स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने इससे पहले 50 मीटर बटरफ्लाई में भी पहला स्थान हासिल किया था।

वही शुक्रवार को महाराष्ट्र ने मलखंब और जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी संख्या 34 कर ली। मलखंब में लड़कों ने मध्य प्रदेश को पराजित किया जबकि जूडोका मिथिला भोसले ने गुजरात की अर्चना नाघेरा को बालिका 40 किग्रा वर्ग में शिकस्त दी। तैराकी स्पर्धा में कर्नाटक की रिद्धिमा कुमार और उनकी साथियों ने पूल में पांच स्वर्ण जीतकर अपने राज्य को तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

वही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरुष हाॅकी का खिताब पंजाब के सर सजा। जहां फाइनल में पंजाब ने भरत ठाकुर के दो गोल की मदद से रोमांचक हॉकी फाइनल में प्रबल दावेदार उत्तर प्रदेश को 3-1 से शिकस्त दी। वही एक अन्य मुकाबले में ओडिशा के लड़कों ने झारखंड को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता

Next Story
Share it