Begin typing your search above and press return to search.

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन, सोने का अर्धशतक लगा 'हरियाणा बना चैंपियन'

हरियाणा के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा

Khelo India Champion Haryana
X

खेलो इंडिया यूथ गेम्स चैंपियन हरियाणा  

By

Shivam Mishra

Updated: 14 Jun 2022 3:37 PM GMT

सोमवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हुआ। जिसमे मेज़बान टीम हरियाणा ने पुरी तरह से अपना दमखम बनाए रखा, हरियाणा ने इन खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने के साथ ही स्वर्णिम अर्धशतक भी लगाया।

मेज़बान हरियाणा सर्वाधिक 52 स्वर्ण, 39 रजत, 46 कांस्य सहित कुल 137 पदकों के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार का चैंपियन बना।

हरियाणा के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा जिसने 45 स्वर्ण, 40 रजत, 40 कांस्य सहित कुल 125 पदक अपने नाम किए जबकि तीसरे स्थान पर कर्नाटक (22 स्वर्ण, 17 रजत, 28 कांस्य) रहा जिसने कुल 67 पदक पर कब्जा किया वहीं मणिपुर ने भी 19 गोल्ड मेडल जीतकर चौथे रैंक पर अपनी जगह बनाई।

हरियाणा को मुख्य रूप से चैंपियन बनाने में कुश्ती और मुक्केबाजी के खेल ने काफी योगदान दिया जिसमे कुश्ती ने हरियाणा की जीत को आसान किया, लेकिन मुक्केबाजी के मुकाबलों से पहले महाराष्ट्र अंक तालिका में नंबर एक पर चल रहा था लेकिन जैसे ही मुक्केबाजी के नतीजे आए वैसे ही हरियाणा चैंपियन घोषित हो गया।

आपको बता दें कि मुक्केबाजी में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 10 गोल्ड मेडल जीतें जिसमें लड़कियों ने 6 और लड़कों ने 4 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

Next Story
Share it