Begin typing your search above and press return to search.

कराटे

प्रणय शर्मा कराटे 1 सीरीज ए में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

विश्व स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में किसी भारतीय द्वारा जीता गया यह पहला पदक है

Pranay Sharma Karate
X

प्रणय शर्मा

By

Bikash Chand Katoch

Updated: 22 Nov 2022 2:27 PM GMT

भारत के 22 वर्षीय प्रणय शर्मा ने 18 से 20 नवंबर 2022 तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित डब्ल्यूकेएफ कराटे 1 सीरीज ए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने जापान, तुर्की, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और यूक्रेन के खिलड़ियों को हराया। विश्व स्तर पर कराटे चैंपियनशिप में किसी भारतीय द्वारा जीता गया यह पहला पदक है।

प्रसिद्ध कराटे कोच भरत शर्मा के बेटे और दिल्ली निवासी प्रणय शर्मा का अगला सपना एशियाई खेलों में पदक जीतना है।


प्रणय शर्मा की उपलब्धियाँ

4 बार राष्ट्रिए चैंपियन, 2 बार एसजीएफआई स्वर्ण पदक विजेता, 9 बार राज्य स्वर्ण पदक विजेता

2013- डब्ल्यूकेएफ यूथ कप में कांस्य पदक

2011-2013-2015 - राष्ट्रमंडल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक

2016-2017-2019- साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

2017- वर्ल्ड स्कूल कॉम्बैट गेम्स में स्वर्ण पदक

2018- डब्ल्यूकेएफ यूथ कप में 7वां स्थान

2019 - थाईलैंड ओपन में स्वर्ण पदक

2019- सीनियर और U21 एशियन कराटे चैंपियनशिप में 5वीं रैंक

2022- खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक

2022 - थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक

2022 - कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक

2022- डब्ल्यूकेएफ कराटे1 सीरीज ए में स्वर्ण पदक

Next Story
Share it