Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

कबड्डी खिलाड़ियों को दिया गया शौचालय में रखा हुआ खाना, जिला खेल आधिकारी सस्पेंड

खिलाड़ियों ने दावा किया है कि उन्हें आधा पका खाना परोसा जा रहा था, जो जगह की कमी के कारण शौचालय में रखा गया था।

कबड्डी खिलाड़ियों को दिया गया शौचालय में रखा हुआ खाना, जिला खेल आधिकारी सस्पेंड
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 20 Sept 2022 1:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखे हुए खाने को परोसे जाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है।

जिसके बाद राज्य सरकार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्रा को इस घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। बता दें खिलाड़ियों ने दावा किया है कि उन्हें आधा पका खाना परोसा जा रहा था, जो जगह की कमी के कारण शौचालय में रखा गया था। जिसके बाद खेल निदेशालय ने घटना पर जिलाधिकारी से जवाब मांगा है।

यह मामला तीन दिवसीय सब-जूनियर गर्ल्स कबड्डी कॉम्पिटिशन के पहले दिन 16 सितंबर को खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन में आधा पका चावल परोसा गया था। खिलाड़ियों ने अधपके चावल के बारे में जब शिकायत की तो रसोइए ने चावल की प्लेट उठाकर शौचालय के अंदर रख दी।

वहीं शौचालय के अंदर फर्श पर कागज बिछाकर खाने के लिए पूड़ी रखी हुई थी। कई खिलाड़ियों ने वह पूड़ी खाने से इनकार कर दिया और लंच में सिर्फ सब्जियां और सलाद खाया। इस घटना के बाद खेल जगत में काफ़ी आलोचना हो रही है और मामले पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Next Story
Share it