Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

PKL 2021 Match 33: परदीप पर लगाम लगाकर थलाइवाज ने यूपी को 6 अंक से हराया

तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा के स्टार रेडर परदीप नरवाल को 12 रेड्स में सिर्फ 6 अंक लेने दिया

UP Yoddha vs Tamil Thalaivas
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 4 Jan 2022 5:17 PM GMT

तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा के स्टार रेडर परदीप नरवाल को 12 रेड्स (4 सफल, 5 नाकाम, 3 खाली रेड) में सिर्फ 6 अंक लेने दिया और इसी कारण उसे शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड कन्वेंशन सेंटर जारी वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन के 33वें मुकाबले में 39-33 के अंतर से जीत मिली।

यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने 14 अंक लेकर थलाइवाज को परेशान किया लेकिन सागर के हाई-5 और कप्तान सुरजीत सिंह के तीन अंकों ने उनके हौसल बुलंद नहीं होने दिए। थलाइवाज की यह छह मैचों में दूसरी जीत है। उसके हिस्से दो टाई और एक हार भी है। उसके खाते में 19 अंक हैं और वह टाप-5 में आ गए हैं। दूसरी ओर, दो सुपर टैकल के साथ इस मैच में शानदार वापसी करने के बावजूद यूपी को लगातार दो टाई के बाद दूसरी हार मिली है।

पहले हाफ तक थलाइवाज को 21-10 की लीड मिली हुई थी। उसका डिफेंस बेहतरीन खेल रहा था। उसने दो के मुकाबले छह अंक लिए थे। साथ ही रेडर भी चल रहे थे। थलाइवाज ने शुरुआती 10 मिनट में यूपी को आळआउट कर 12-6 कू लीड ले ली। इस दौरान उसने यूपी के स्टार रेडर परदीप नरवाल को तीन बार आउट किया। हालांकि सुरेंदर गिल खुलकर अंक लेकर रहे थे।

लगातार दो बार आउट होने के बाद परदीप ने हालांकि 1200 रेड अंकों का मील का पत्थर छुआ। वह इस शिखर पर पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। यूपी का डिफेंस भी हाथ खोलने लगा था। थलाइवाज को हालांकि 6 की लीड मिली हुई थी। परदीप ने अगली रेड पर मोहित को टारगेट किया लेकिन अगली रेड पर मंजीत ने उन्हें लपक लिया।

सागर ने अगली रेड पर आए गिल को भी आउट किया। अब यूपी को दो मुख्य रेडर बाहर थे। भवानी डू ओर डाई रेड पर थे। उन्होंने सुमित सांगवान को बाहर किया। फिर डिफेंस ने एक और अंक लेकर लीड 10 की कर दी। इसी के साथ पहला हाफ समाप्त हुआ।

ब्रेक के बाद यूपी के डिफेंस ने प्रपंजन के सुपर टैकल कर दो अंक बटोरे औऱ आलआउट टाला। परदीप भी रिवाइव हुए। आते ही हालांकि वह चौथी बार लपके गए। यूपी के लिए शुभम और आशू ने लगातार दूसरे सुपर टैकल पर मंजीत को आउट किया। स्कोर 14-22 हो गया था। गिल आए और एक अंक लिया।

सुपर टैकल के बाद शुभम ने प्रपंजन को लपका। स्कोर 17-22 था। दूसरे हाफ में यूपी का डिफेंस पांच प्वाइंट ले चुका था। गिल अब डू ओर डाई रेड पर थे। थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन था। गिल ने सागर को आउट कर परदीप को रिवाइव किया। गिल ने अगली रेड पर फिर अंक लिया। सबस्टीट्यूट आशू को लपक कप यूपी ने थलाइवाज को आलआउट किया। स्कोर 22-24 हो गया था। गिल ने लगातार दो अंकों के साथ सुपर-10 पूरा किया और स्कोर 24-२४ कर दिया।

अगली रेड पर परदीप फिर लपके गए। स्कोर 27-24 से थलाइवाज के पक्ष में था। परदीप इस मैच में अब तक 15 मिनट बाहर बैठे थे। अब मोहित ने गिल को भी बाहर कर दिया। यूपी का प्लान अब सुपर टैकल पर अंक लेना था। पवार डू ओर डाई रेड पर भी थे। मैच में दूसरी बार डिफेंडर सेल्फ आउट हुआ। लीड अब पांच की हो गई। सागर ने मोहम्मद माहाली को लपका लेकिन वह बोनस ले चुके थे।

सागर ने अपना हाई-5 पूरा किया। थलाइवाज ने यूपी को आलआउट कर स्कोर 34-26 कर दिया। अब थलाइवाज लम्बी रेड के प्लान पर थे। यूपी ने न तो परदीप को और ना ही गिल को रेड पर भेजा। साहिल रेड पर गए और खाता खोला। मंजीत फिर आए और बोनस लेकर गए। अगली रेड पर गिल आए और लपके गए।

परदीप अब रेड पर आए और तीन अंक लिए। अब लीड 6 की रह गई थी। यूपी को एक या दो रेड मिल सकती थी। अजिंक्य डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन वह दो अंक लेकर वापस आए और अपन टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अंतिम रेड पर गिल ने दो अंक लेकर हार के अंतर को सात से कम कर दिया। मैच की अंतिम रेड पर अजिंक्य लपके गए लेकिन वह बोनस ले चुके थे। इस तरह अंतिम स्कोर 39-33 से थलाइवाज के नाम रहा।

Next Story
Share it