Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

PKL 2021 Match 52: महाराष्ट्र डर्बी में पल्टन ने मुम्बा को 19 अंक से हराया

वीवो प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का द ग्रेट महाराष्ट्र डर्बी पुनेरी पल्टन के नाम रहा।

Puneri Paltan vs U Mumba
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 13 Jan 2022 4:44 PM GMT

वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन का द ग्रेट महाराष्ट्र डर्बी पुनेरी पल्टन के नाम रहा। शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में पल्टन ने लीग के 52वें और अपने नौवें मैच में गुरुवार को यू मुम्बा को 42-23 के अंतर से हरा दिया। पल्टन की यह इस सीजन की चौथी जीत है।

मुम्बा के लिए इस मैच में कुछ नहीं चला। वह सीजन में पहली बार तीन बार ऑल आउट हुई। दो बार पल्टन के खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ सुपर रेड किए और पल्टन के डिफेंस ने कुल 17 अंक अपने नाम किए। जवाब में मुम्बा का डिफेंस पूरे मैच में सिर्फ छह अंक ले सका। यही कारण है कि यह टीम सीजन की तीसरी हार को मजबूर हुई।

कबड्डी के गढ़ माने जाने वाले महाराष्ट्र की दो टीमों के बीच के इस मुकाबले में पांच मिनट के खेल के बाद स्कोर 3-3 था। डू ओर डाई रेड पर मोहित गोयत ने पल्टन को 5-3 से आगे किया। राहुल सेतपाल ने हालांकि विशाल को आउट कर स्कोर 4-5 कर दिया। अभिषेक की लम्बे समय वापसी हुई। वह रेड पर गए लेकिन लेफ्ट कार्नर से नितिन तोमर ने उन्हें डैश कर स्कोर 6-4 कर दिया।

मुम्बा के डिफेंस ने अगली रेड पर असलम इनामदार को पकड़ लिया। फिर जशनदीप सिंह ने बोनस लेकर स्कोर 6-6 कर दिया। मुम्बा यहीं नहीं रुके। राहुल ने मोहित को आउट कर मुम्बा को लीड दिलाई। नितिन 12 मिनट के बाद पहली रेड पर आए मुम्बा के तीन डिफेंडरों को साफ कर पल्टन को 9-7 की लीड दिल दी। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था। जशनदीप रेड पर आए और विशाल द्वारा लपके गए। फिर पल्टन ने मुम्बा को ऑल आउट कर 14-8 की लीड दिला दी।

आल इन के बाद असलम ने बोनस लिया। फिर अभिषेक ने अबिनेश को आउट किया। पल्टन के डिफेंस ने छठे टैकल प्वाइंट के लिए जशनदीप को लपका। स्कोर 16-9 हो गया था।। अगली रेड पर नितिन ने अभिषेक को बैकहोल्ड कर लिया। मोहित अब डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 10-17 हो गया था। हाफ टाइम तक स्कोर 18-10 से आगे थे। कप्तान फजल अतराचली के नेतृत्व वाला मुम्बा का डिफेंस अब तक नाकाम रहा।

ब्रेक के बाद असलम ने सुपर रेड के साथ लीड 11 की कर ली। फजल बाहर हो गए थे। मुम्बा ऑलआउट की कगार पर थे। डू ओर डाई रेड पर आए सेतवाल लपके गए और इस तरह मुम्बा दूसरी बार ऑल आउट हुए। पल्टन को 25-11 की लीड मिल चुकी थी। शिवम ने पहली ही रेड पर पल्टन को दो डिफेंडर साफ कर दिए। मोहित डू ओर डाई रेड पर थे लेकिन सेतपाल सेल्फ आउट हुए। पल्टन ने एक बार फिर मुम्बा को ऑल आउट कर 34-15 की लीड ले ली।

अभिषेक को एंकल होल्ड कर विशाल ने सीजन का पहला हाई-5 पूरा किया। मुम्बा के डिफेंस ने सुपर टैकल कर दो अंक अर्जित किए औऱ ऑल आउट टाला। फजल ने इसके बाद डू ओर डाई रेड पर असलम को लपक कर अपना खाता खोला। अभिषेक ने अंतिम मिनट में दो अंक लिए। स्कोर 23-३९ था। पल्टन के लिए सुपर टैकल आन था और अभिषेक सुपर टैकल कर दिए गए। इस तरह पल्टन ने एक बड़ी जीत पूरी की।

Next Story
Share it