Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

PKL 2021 Match 32: सीजन के आठवें टाई के साथ मुम्बई और स्टीलर्स ने बांटे अंक

हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा टीमों के बीच वीवो प्रो कबड्डी लीग का 32वां मुकाबला 24-24 के स्कोर के साथ टाई रहा।

PKL 2021 Haryana Steelers U Mumba
X
 
By

Bikash Chand Katoch

Published: 4 Jan 2022 3:50 PM GMT

हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा टीमों के बीच शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड कन्वेंशन सेंटर में खेला गया वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन का 32वां मुकाबला 24-24 के स्कोर के साथ टाई रहा। यह मुम्बई का इस सीजन का तीसरा टाई है जबकि हरियाणा की टीम एक बार फिर जीतते-जीतते रह गई।

दोनों टीमों का यह छठा मैच था। मुम्बई को दो मैचों में जीत मिली है जबकि उसके तीन मुकाबले टाई रहे हैं। इसे एक मैच में हार मिली है। उसके खाते में 20 अंक हैं और वह 12 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, हरियाणा को इससे पहले दो मैच में जीत मिली है जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। यह सीजन का उसका पहला टाई है। हरियाणा छठे स्थान पर आ गई है।

पहला हाफ 12-10 की लीड के साथ हरियाणा के हक में रहा था। इस हाऱ में हरियाणा के रेडरों और डिफेंडरों ने छह- छह अंक लिए जबकि मुम्बई के रेडरों और डिफेंडरों ने पांच-पांच अंक लिए थे। एक के बाद एक कई डू ओर डाई रेड हुए लेकिन सफलता किसी रेडर को नहीं मिली।

इस हाफ में दोनों टीमें काफी सावधानी से खेलीं। हरियाणा के डिफेंस ने देरी से हाथ खोला लेकिन जब खुला तब उसके सभी डिफेंडरों ने अंक बटोर लिए। मुम्बई की ओर से कप्तान फजल अतराचली और रिंकू खुलकर सामने आए। रेडिंग में हरियाणा के लिए कप्तान विकाश कंडोला (5) और रोहित गुलिया (8) ने अंक लिए जबकि मुम्बई के लिए अभिषेक सिंह ने चार अंक लिए। वी. अजीत कुमार हालांकि पूरी लय में नहीं थे। हरियाणा ने इस हाफ के अंत तक अपनीलीड बनाए रखी लेकिन अब तक हुए मुकाबलों में उठापटक की स्थिति को देखते हुए उसके लिए यह लीड नाकाफी दिख रही है।

ब्रेक के बाद अभिषेक ने एक अंक लेकर स्कोर 11-12 कर दिया। गुलिया ने भी बोनस लिया लेकिन कप्तान विकाश 21 में से 7 मिनट ही मैट पर बिता पाए हैं। अभिषेक की अगली रेड डू ओर डाई थी। नाडा ने उन्हें डैश कर दिया। स्कोर 14-11 था। स्टीलर्स के लिए मीतू डू ओर डाई रेड पर रिंकी द्वारा लपके गए। अजीत को चौथी बार आउट कर हालांकि स्टीलर्स ने इसकी भरपाई की।

विकाश वापसी कर चुके थे। उनकी एक रेड खाली गई औऱ फिर वह डू ओर डाई रेड पर थे। फजल ने उन्हें ढेर कर दिया। सब्स्टीटयूट अजिंक्य कापरे ने अगली रेड पर गुलिया को बाहर कर दिया। स्कोर 14-15 था। हरियाणा के लिए सुपर टैकल आन था। इस बीच, डू ओर डाई रेड के लिए स्टीलर्स ने विनय को अंदर किया। वह बोनस भी नहीं ले सके।

अब 10 मिनट बाकी थे और स्कोर 15-15 था। अजीत डू ओर डाई रेड पर थे और हरियाणा आलआउट की कगार पर थे। अजीत ने एक अंक दिलाया। मुम्बई अब आगे थे। अगली रेड पर हरियाणा को आलआउट कर मुम्बई ने तीन अंकों की लीड ले ली। पिछले पांच मिनट में मुम्बई को सात अंक मिले जबकि हरियाणा एक अंक ले सका है।

अगली रेड पर रोहित ने दो अंक दिलाए और स्कोर 18-19 कर दिया। अजिंक्य ने अपनी रेड पर अंक लिया और फिर डिफेंस ने मीतू को लपक कर मुम्बई को 21-18 से आगे कर दिया। रिंकू ने गुलिया के खिलाफ एडवांस टैकल का प्रयास किया और नाकाम रहे। ब्रेक के बाद कापरे को डैश कर हरियाणा ने स्कोर 20-22 कर दिया। इसमें अजिंक्य का बोनस भी शामिल है। विनय ने अजीत को आउट कर हरियाणा को 21वां अंक दिलाया। मुम्बई के लिए अजिंक्य ने बोनस लिया। फिर विकाश ने आशीष को आउट कर स्कोर 22-23 कर दिया।

अब मैच में 1 मिनट 36 सेकेंड बचे थे। मुम्बई के दो खिलाड़ी बचे थे। मोहसिन ने नाडा को टो टच कर लीड 2 की कर दी। सुपर टैकल सिचुएशन में विकाश अंक लेकर गए। स्कोर 23-24 हो गया था। विकाश ने फजल को आउट कर स्कोर 24- 24 कर दिया। अभिषेक आखिरी रेड पर थे। वह अकेले खिलाड़ी बचे थे। अभिषेक ना तो बोनस ले सके और ना ही स्टीलर्स का डिफेंस उन्हें आउट कर सका। इस तरह यह मैच टाई पर समाप्त हुआ। यह इस सीजन का आठवां टाई है।

Next Story
Share it