Begin typing your search above and press return to search.

कबड्डी

पाकिस्तान में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की अनुमति जरुरी- किरेन रिजिजू

पाकिस्तान में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की अनुमति जरुरी- किरेन रिजिजू
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 8 May 2022 6:10 AM GMT

भारतीय कबड्डी टीम विश्वकप के लिए पाकिस्तान रवाना हुई है। वह बिना किसी इजाजत के पाकिस्तान गई है, जिसको लेकर अब विवाद होता दिख रहा है। इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि अगर खिलाड़ी पाकिस्तान में होने वाले विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं तो उन्हें सरकार की अनुमति लेनी जरुरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर कोई बिना इजाजत के ऐसा करेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी।

भारत देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए महासंघ की अनुमति लेनी पड़ती है। इसको लेकर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "वीजा देना है या नहीं, यह हर देश का अपना अधिकार है। उस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। जहां तक ​​भारत के ध्वज के नीचे या भारतीय जर्सी में खेलने की बात है, तो महासंघ से अनुमति लेनी होती है और अगर वे पाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तो उन्हें सरकार से अनुमति की आवश्यकता है।"

यह भी पढ़ें: भारतीय कबड्डी टीम बिना इजाजत के विश्वकप खेलने पाकिस्तान पहुंची, विवाद हुआ खड़ा

अगर कोई भी खिलाड़ी पाकिस्तान जाता है और बिना इजाजत के खेलता है तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। खेल मंत्री ने इस संदर्भ में कहा, "यह सही नहीं है अगर कोई भी व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान जाता है और भारत के नाम से खेलता है। हमने किसी भी कबड्डी खिलाड़ी को पाकिस्तान जाने और खेलने की अनुमति नहीं दी है। यदि किसी ने भारतीय जर्सी में खेला है और हमारे ध्वज का उपयोग किया है तो हम कबड्डी संघ से कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। हम नागरिकों को प्रतिबंधित नहीं कर सकते हैं। लेकिन खेलों का अपना प्रशासन है और ओलंपिक चार्टर है और हम इसके द्वारा जाते हैं।"

Next Story
Share it