Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

टोक्यो टेस्ट इवेंट के पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को दी मात

टोक्यो टेस्ट इवेंट के पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को दी मात
X
By

Syed Hussain

Published: 17 Aug 2019 11:39 AM IST
FIH ओलंपिक्स क्वालिफ़ायर की तैयारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार अंदाज़ में की। शनिवार को टोक्यो में खेले गए टेस्ट इवेंट के अपने पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से शिकस्त देते हुए अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय महिला टीम 10वें स्थान पर है जबकि जापान की महिला टीम 14वें पायदान पर है। https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1162601770507333632?s=20 टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मैच में पकड़ मज़बूत कर ली थी, गुरजीत ने 9वें मिनट में ही गोल करते हुए भारत को बेहतरीन शुरुआत दिला दी थी। पहले क्वार्टर तक भारत के पास 1-0 की बढ़त मौजूद थी, हालांकि दूसरे क्वार्टर में जापान की तरफ़ से एमी निशिकोरी ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था। इसके बाद दोनों ही टीमों की तरफ़ से बेहतरीन डिफ़ेंस देखने को मिल रहा था, और मैच काफ़ी रोमांचक हो गया था। तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर गुरजीत ने पेनल्टी के ज़रिए गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला थी। और यही बढ़त निर्णायक साबित हुई और टीम इंडिया ने मेज़बान टीम को मात दे दी। भारतीय महिला हॉकी टीम भारतीय महिला हॉकी टीम इस मैच में भारतीय महिला टीम की ओर से नए चेहरे के तोर पर शर्मिला ने डेब्यू भी किया। भारतीय पुरुष टीम भी अपने अभियान का आग़ाज़ शनिवार को ही मलेशिया के ख़िलाफ़ करेगी, मुक़ाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
Next Story
Share it