Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Hockey World Cup: मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक

पटनायक ने अपने 15 स्टूडेंट्स की मदद से इस आर्ट को दो दिन में तैयार किया है

Hockey World Cup: मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 11 Jan 2023 10:55 AM GMT

विश्व स्तर पर लोकप्रिय रेत कला के लिए जाने जाने वाले पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी के लिए दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक का सैंड आर्ट बनाया है। ये सैंड आर्ट उन्होंने कटक की महानदी के किनारे बनाया है।

पटनायक ने 5000 हॉकी बॉल्स और 5 टन रेत का इस्तेमाल कर 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक बनाई है। इसके साथ ही आर्टिस्ट ने राउरकेला मेंनवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का भी आर्ट बनाया।

पटनायक ने अपने 15 स्टूडेंट्स की मदद से इस आर्ट को दो दिन में तैयार किया है जिसे बाराबती स्टेडियम में होने वाली एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में दिखाया जाएगा। इस अविश्वसनीय कला स्थापना को पूरा करने में दो दिनों का समय लेते हुए, सुदर्शन पटनायक ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल के लिए ओडिशा के जुनून को प्रदर्शित किया है।

Next Story
Share it