Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Women's Junior Asia cup: भारत ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदा

अन्नू ने भारत के लिए छह गोल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया

India Junior Womens Hockey Team
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 3 Jun 2023 10:41 AM GMT

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने महिला जूनियर एशिया कप 2023 अभियान की जोरदार शुरुआत करते हुए शनिवार को जापान के काकामीगहारा में टूर्नामेंट के अपने पहले गेम में उज्बेकिस्तान को 22-0 से हरा दिया।

भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें); मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं), मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे। अन्नू को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारत ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए। वैष्णवी ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके तीन मिनट बाद मुमताज ने मैदानी गोल किया। अन्नू के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाई।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक के बाद एक सात गोल किए जिससे वहां मध्यांतर तक 10-0 से आगे था। छोर बदलने के बाद भी भारत ने उज्बेकिस्तान पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में पांच और चौथे क्वार्टर में सात गोल किए।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अगला पूल गेम 5 जून को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।

Next Story
Share it