Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए टिकट की बिक्री शुरू, जानें कैसे बुक करें टिकट

इस विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के बीच होना है, जहां 16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी।

हॉकी विश्व कप 2023 के लिए टिकट की बिक्री शुरू, जानें कैसे बुक करें टिकट
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 24 Nov 2022 3:13 PM GMT

ओडिशा में जल्द ही शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए गुरुवार को हॉकी इंडिया ने टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा कर दी है। हॉकी के फैंस इस टूर्नामेंट के लिए बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। और यही वजह है कि इस टूर्नामेंट को दुनियाभर के हॉकी फैंस को लाइव देखने का शानदार मौका दिया गया है। इस विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के बीच होना है, जहां 16 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी।

इस पुरुष हॉकी कप टूर्नामेंट का पहला टिकट ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की से खरीदा। ओडिशा सरकार और मेजबान हॉकी इंडिया दुनिया का सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, "एफआईएच की अंतिम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला चल रहा है, हम इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर से भाग लेने वाली सभी टीमों और हॉकी प्रेमियों का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

हॉकी विश्व कप 2023 प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला 2023 के लिए टिकट गुरुवार, 24 नवंबर 2022 को भारतीय समयनुसार 1 बजे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मैचों का टिकट वेस्ट स्टैंड के लिए 500 रुपये, ईस्ट स्टैंड के लिए 400 रुपये और नॉर्थ और साउथ स्टैंड के लिए 200 रुपये में उपलब्ध है।

भुवनेश्वर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के ऑनलाइन टिकट यहां से खरीद सकते हैं - https://insider.in/online

Next Story
Share it