Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

क्वालिफिकेशन राउंड में भारत ने जापान को रौंदा, 8-0 से जीता मुकाबला

इस जीत के साथ भारत अब नौवें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन के लिए मैच खेलेगा

क्वालिफिकेशन राउंड में भारत ने जापान को रौंदा, 8-0 से जीता मुकाबला
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 27 Jan 2023 8:33 AM GMT

ओडिशा में आयोजित हॉकी विश्व कप में भारत के खिताब जीतने का सपना पहले ही टूट चुका हैं। लेकिन क्लासिफिकेशन राउंड में

जापान के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल करी। गुरुवार को क्लासिफिकेशन मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 8-0 से पराजित कर मेजबान टीम भारत ने 9वां स्थान हासिल किया।

पहले दो क्वार्टर में भारत और जापान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी थी। लेकिन तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक के बाद एक गोल करके मैच को एकतरफा कर दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे। वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

इस जीत के साथ भारत अब नौवें से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन के लिए मैच खेलेगा। वहीं, जापान को 13वें से 16वें स्थान के लिए मैच खेलना होगा।

Next Story
Share it