Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारत के ओलंपिक पदक विजेता पूर्व हाॅकी खिलाड़ी का हुआ निधन, हाॅकी इंडिया ने जताया शोक

1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे

Varinder Singh Hockey Player Death
X

वरिंदर सिंह

By

Amit Rajput

Published: 28 Jun 2022 8:36 AM GMT

मंगलवार की सुबह भारतीय खेल जगत के लिए बुरी खबर सामने आयी। जहां आज सुबह पूर्व भारतीय हाॅकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस पंजाब के जालधंर में ली। वे पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। वरिंदर सिंह वर्ष 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे थे। वरिंदर 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।

वरिंदर के निधन पर भारतीय हाॅकी संघ सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।" वही हॉकी इंडिया ने कहा, ''वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।''

वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता। वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे।

वरिंदर 1985 से 1993 तक पंजाब हाॅकी टीम में कोचिंग भी दे चुके हैं। उन्हें 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

Next Story
Share it