Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को लूट लिया!

पीआर. श्रीजेश बेंगलुरू से कोच्चि जा रहे थे और इसके लिए इंडिगो एयरलाइन चुनी जिसने श्रीजेश से उनके सामान के लिए अतिरिक्त रकम ली

PR Sreejesh Hockey
X

पीआर श्रीजेश

By

Bikash Chand Katoch

Published: 24 Sep 2022 1:12 PM GMT

भारतीय हॉकी के स्टार गोलकीपर पी.आर श्रीजेश ने इंडिगो एयरलाइन्स को ट्वीट कर लताड़ा है। पूरा मामला एक हॉकी स्टिक की लंबाई को लेकर है। उन्हें इस हॉकी स्टिक को इंडिगो के जहाज में ले जाने के लिए 1500 रुपए ज्यादा देने पड़े और इसी को लेकर श्रीजेश इंडिगो कंपनी पर बरसे पड़े।

श्रीजेश ने अतिरिक्त दी गई रकम की पर्ची ट्विटर पर पोस्ट की है और और ये पोस्ट लिखा है - एफआईएच (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ) ने मुझे 41 इंच की हॉकी स्टिक से खेलने की इजाजत दी लेकिन इंडिगो ने मुझे कभी भी 38 इंच से ज्यादा कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं दी। अब गोलकीपर बैगेज को संभालने के लिए अतिरिक्त 1500 रुपए का भुगतान करें। ट्वीट के अंत में उन्होंने हैशटैग लूट का भी इस्तेमाल किया।

इंडिगो एयरलाइन्स के इस व्यवहार पर हॉकी फैंस भी निराश दिखे। किसी ने एयरलाइन की आलोचना की और कहा कि इस बेहतरीन खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए तो किसी ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं।

बता दें कि श्रीजेश 2020 टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 1980 के बाद ओलंपिक में यह देश का पहला हॉकी पदक था और गोलकीपर ने टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । श्रीजेश बेंगलुरू में टीम इंडिया के कैम्प में थे। श्रीजेश की गिनती दुनिया के महानतम गोलकीपरों में होती है। भारतीय टीम को अब अक्टूबर के अंत में एफआईएच प्रो हॉकी लीग के मैच खेलने हैं। ये मैच ओडिशा में खेले जाएंगे। इसके लिए टीम इंडिया बेंगलुरू में अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही है।

Next Story
Share it