Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप में ओडिशा ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप 2022 में देश की बेहतरीन 27 टीमों ने हिस्सा लिया

Odisha women hockey team
X

ओडिशा महिला हाॅकी टीम 

By

Amit Rajput

Published: 13 May 2022 10:41 AM GMT

भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे 12वीं राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप में गुरुवार को ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम ने अपने ग्रुप एच के अंतिम मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 8-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान निश्चित किया।

वहीं दिन के अन्य मैचों में दिन के अन्य मैचों में केरल ने तेलंगाना को 8-0 से पराजित किया जबकि पूल जी में दिल्ली ने गोवा को 5-1 से हराया, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों टीम अंतिम आठ में जगह नहीं बना पायी। वहीं अब क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे। जिसमें महाराष्ट्र का सामना झारखंड से, हरियाणा का उत्तर प्रदेश से, पंजाब का कर्नाटक से और मध्य प्रदेश का सामना ओडिशा से होगा।

12वीं राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप 2022 में देश की बेहतरीन 27 टीमों ने हिस्सा लिया। 27 टीमों को आठ पूलों में बांटा गया था। चैंपियनशिप का फाइनल मैच 17 मई को खेला जाएगा।

Next Story
Share it