Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी के विकास के लिये ओडिशा ने स्थापित किए 22 प्रशिक्षण

वर्तमान में, 18 केंद्र चालू हैं और लगभग 1300 बच्चे कृत्रिम टर्फ पर प्रशिक्षण ले रहे हैं

हॉकी के विकास के लिये ओडिशा ने स्थापित किए 22 प्रशिक्षण
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 12 April 2023 12:16 PM GMT

हॉकी विश्व कप का सफलतापूर्वक आयोजन करने वाला ओडिशा ने खेल के जमीनी स्तर पर विकास की खातिर 22 नये हॉकी प्रशिक्षण केंद्र (एचटीसी) स्थापित किये हैं।

इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य राज्य की हॉकी प्रतिभाओं का पोषण किया जा सके और उन्हें कृत्रिम टर्फ का अनुभव प्रदान किया जा सके। एचटीसी की स्थापना खेल और युवा सेवा विभाग (डीएसवाईएस) द्वारा ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी के साथ साझेदारी में की गयी है।

बता दें वर्तमान में, 18 केंद्र चालू हैं और लगभग 1300 बच्चे कृत्रिम टर्फ पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस विकास कार्यक्रम में प्रत्येक एचटीसी पर दो कोच कार्यरत हैं।

सुंदरगढ़ की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्षेत्र में खेल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जिले और आस-पास के क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को पोषित करने का विचार व्यक्त किया।

Next Story
Share it