Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप, 20 दिन में कोच एडगर ने बनाया चैंपियन

फाइनल में ओडिशा ने कर्नाटक को 2-0 से हारकर पहली बार खिताब अपने नाम किया

Odisha women hockey team
X

राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन ओडिशा

By

Amit Rajput

Updated: 20 May 2022 7:22 PM GMT

भोपाल में चल रही है 12वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप मंगलवार को समाप्त को हो गई। फाइनल में ओडिशा ने कर्नाटक को 2-0 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। ओडिशा की ओर से पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागे। दोनों ही टीमें पहली बार फाइनल में थी।

मंगलवार की शाम भोपाल में खेले फाइनल में दोनों टीम ने शुरूआत आक्रमण की। दोनों टीमों ने अपने विरोधियों के गोल पोस्ट पर काफी जबावी हमले किए लेकिन दोनों ही टीमें शुरूआती दो क्वार्टर में गोल करने में असफल रही। हालांकि तीसरे क्वार्टर में ओडिशा की अनुभवी खिलाड़ी पूनम बरला ने कर्नाटक के गोलकीपर को छकाते हुए 34वें मिनट में गोल दाग दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में गोल खाने के बाद कर्नाटक की टीम अंत तक ओडिशा से बराबरी करने में नाकाम रही। मैच के आखिरी मिनटों में 59वें मिनट में ओडिशा की आशिम कंचन बरला ने दबाव में चल रही कर्नाटक की टीम पर एक और गोल दाग दिया और इसी के साथ ओड़िशा की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर ली।

ओडिशा की इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण योगदान टीम के कोच एडगर मास्करेनहास का रहा है। एडगर को 20 पहले ही टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनके टीम को एकजुटता करना और देश की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और अपनी टीम के साथ मिलकर वो कर दिखाया जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं था।

ओडिशा की जीत के बाद टीम के कोच

एडगर मास्करेनहास ने कहा- हमनें कर्नाटक की टीम को हल्के में नहीं लिया। भले ही हमनें कुछ मौके गंवाए पर अधिकतर समय तक गेंद हमारे पजेशन में रही और यही हमारा गेम प्लान भी था। तीसरे क्वार्टर में गोल कर हमारी टीम ने उन्हें दबाव में ला दिया और यहीं से खेल हमारे पक्ष में झुक गया। वहीं एडगर ने अपने सीनियर प्लेयर्स को लेकर कहा कि सीनियर प्लेयर्स ने टीम को जिस तरह से बांधे रखा वो तारीफ करने लायक है।

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए खेले गए दिन के एक अन्य मैच में हरियाणा ने झारखंड को 3-2 से हरा दिया। इससे पहले झारखंड की टीम सेमीफाइनल में ओडिशा और हरियाणा की टीम कर्नाटक से हार गई थी।

Next Story
Share it