Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

नरेंद्र बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पदों से दिया इस्तीफा

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया

Narinder Batra
X

नरेंद्र बत्रा

By

Amit Rajput

Updated: 19 July 2022 8:22 AM GMT

सोमवार की दोपहर भारतीय खेल जगत में एक बड़ी खबर सामने आयी। जहां सोमवार को नरेंद्र बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पद सहित अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने सभी पदों को छोड़ने की जानकारी पत्र लिखकर सभी को दी। नरेंद्र ने सभी अध्यक्ष पद को छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं।

नरेंद्र बत्रा ने अपने त्याग पत्र में लिखा "व्यक्तिगत कारणों के कारण मैं भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय हाॅकी महासंघ के अध्यक्ष पद और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।" साथ ही उन्होंने सभी के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद भी दिया। उनके इन फैसलों से खेलजगत में सभी हैरान और अचंभित हैं।

वही आपको बता दें कि पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय ने नरेंद्र बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ से इस्तीफा देने को कहा था। इसके अलावा दिल्ली उच्च न्यायालय ने 25 मई को हॉकी इंडिया में 'आजीवन सदस्य' के पद को रद्द कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव लड़ा था और 2017 में वापस जीत गए थे। तब से वें अब तक अध्यक्ष पर नियुक्त थे।

Next Story
Share it