Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार ने कहा प्रो लीग से पहले टीम की समस्याओं पर करेंगे मेहनत

भारत को बर्मिंघम खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया था, जिसके बाद भारतीय टीम अपनी समस्याओं पर काम करेगी।

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार ने कहा प्रो लीग से पहले टीम की समस्याओं पर करेंगे मेहनत
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 3 Sept 2022 9:33 PM IST

बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार को हार का अफसोस है और अब वह अपनी टीम के साथ अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाली एफआईएच प्रो लीग के लिए तैयारी कर रहे हैं।

भारत को बर्मिंघम खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया था, जिसके बाद भारतीय टीम अपनी समस्याओं पर काम करेगी।

सुरेंदर ने कहा,"हमने बर्मिंघम खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में हाथ आये मौके नहीं गंवाते तो वापसी कर सकते थे।" उन्होंने कहा कि हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में गलतियां की और रणनीति पर अमल नहीं कर सके। अब इस शिविर में हम उन गलतियों को सुधारने पर फोकस करेंगे ताकि वही गलतियां बार-बार नहीं दोहराएं।

बता दें 28 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच होने वाली प्रो लीग में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड और स्पेन से होगा।

उन्होंने कहा-एफआईएच प्रो लीग 2022-23 से पहले टीम को इन समस्याओं पर काम करना होगा। हमें न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ मैचों पर फोकस करना होगा। अपनी गलतियों से सबक लेकर उन पर मेहनत करनी होगी। हम अपने मैचों के वीडियो देखेंगे और कोचों के साथ मिलकर इस पर काम करेंगे।

Next Story
Share it