Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Hockey World Cup : भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगा मैच

Hockey World Cup : भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगा मैच
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 19 Jan 2023 4:39 PM GMT

भारत ने आकाशदीप सिंह के दो गोलों की बदौलत गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में वेल्स को 4-2 से हरा दिया है। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में शमशेर सिंह (21वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिये एक-एक गोल किया, जबकि आकाशदीप (32वां, 45वां मिनट) ने दो गोल जमाये।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के पहले हाफ में ही बढ़त बनाकर वेल्स को दवाब में लगा दिया था। भारत की ओर से शमशेर सिंह ने 21वें मिनट में शानदार खेल दिखाया और पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया। शमशेर सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर में तेज शॉट मारा जिसे रोकने में वेल्स के गोलकीपर असफल रहे।

वहीं हाफ टाइम के बाद के बाद भारत का दूसरा गोल मैच के 32वें मिनट में आया। टीम के लिए दूसरा गोल आकाशदीप सिंह ने किया लेकिन वेल्स ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर घरेलू टीम को चौंका दिया। वेल्स के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए जिसमें गैरेथ फर्लोंग (42वें मिनट) और जैकब ड्रेपर (44वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर पहुंचाया। आकाशदीप ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए मैच के 45वें मिनट में एक शानदार मैदानी गोल कर भारत को बचाया। वहीं टीम की जीत मैच के 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पक्की कर दी। उन्होंने पेनाल्टी के जरिए भारत के लिए चौथा और अपना पहला गोल दागा।

आकाशदीप सिंह को प्लेयर ऑफ़ थे मैच का पुरस्कार दिया गया। भारत को पूल-डी में पहला स्थान हासिल करने के लिये कम से कम आठ गोल के अंतर से जीतने की जरूरत थी, हालांकि मेजबान टीम यहां वैसी आक्रामकता नहीं दिखा सकी।

शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर भारत के सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7:00 बजे से खेलेगी।

Next Story
Share it