Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Hockey World Cup: दिव्यांग प्रशंसकों के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम में किए गए विशेष इंतजाम

दिव्यांग हॉकी प्रशंसकों के लिये स्टेडियम पर ‘रैंप’ बनाया गया है

Hockey World Cup: दिव्यांग प्रशंसकों के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम में किए गए विशेष इंतजाम
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 15 Jan 2023 9:59 AM GMT

ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में आकर्षण का केंद्र राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम हैं। नया बना बिरसा मुंडा स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा प्रमाणित बैठने की क्षमता के मामले में दुनिया के सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम माना गया हैं। खास दर्जा होने के नाते इस स्टेडियम में खास इंतजाम किए गए हैं।

राउरकेला के बिरसा स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों के लिये विशेष सुविधायें और बैठने के लिये विशेष सीटें हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें।

इस विशेष सुविधा को लेकर ओडिशा के खेल सचिव आर विनीत कृष्णा ने बताया, "दिव्यांग हॉकी प्रशंसकों के लिये इंतजामात को और अनुकूल बनाने के लिये इस पर 'रैंप' बनाया गया है जो 'लिफ्ट' तक जाता है जिससे वे पहले तल के स्टैंड तक पहुंच सकते हैं।"

उन्होंने कहा, ''दिव्यांग व्यक्ति किसी भी गेट से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। हमने हर ओर से उनके लिये सुविधा प्रदान की है। स्टेडियम में उनके लिये लगभग 100 सीटें आवंटित की गयी हैं।''

Next Story
Share it