हॉकी
Hockey World Cup: जीत की लय को बरकरार रखने के लिए दूसरे मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारत इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम शाम 7 बजे खेला जाना हैं

ओडिशा में आयोजित हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की हैं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में स्पेन को हराकर जीत पाई। इस जीत के बाद भारतीय टीम का दूसरा मैच आज इंग्लैंड से होना हैं। यह मैच दोनों ही देशों भारत और इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण होने वाला हैं। यह मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम शाम 7 बजे खेला जाना हैं, जहां भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी की वह अपनी जीत के लय को बरकरार रखें।
हेड टू हेड रिकॉर्ड-
भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 21 मैच खेले गए है, जिसमें से 10 मैच भारत के नाम रहे है, जबकि इंग्लैंड ने 7 मैचों में जीत पाई हैं। वहीं 4 मैच ड्रा रहे हैं।
पिछले पांच मैचों की बात करें तो-
1 अगस्त 2022: भारत 4-4 इंग्लैंड (राष्ट्रमंडल खेल)
3 अप्रैल 2022: भारत 4-3 इंग्लैंड (एफआईएच प्रो लीग)
2 अप्रैल 2022: भारत 3-3 इंग्लैंड (एफआईएच प्रो लीग)
14 अप्रैल 2018: इंग्लैंड 2-1 भारत (राष्ट्रमंडल खेल)
11 अप्रैल, 2018: भारत 4-3 इंग्लैंड (राष्ट्रमंडल खेल)
यहां देख सकते है मुकाबला-
भारत बनाम इंग्लैंड 2023 हॉकी विश्व कप मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। डिज्नी के साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी की जाएगी।
भारतीय टीम-
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह
प्रमुख कोच: ग्राहम रीड
इंग्लैंड की टीम-
डेविड एम्स (कप्तान), जेम्स एल्बेरी, लियाम अंसेल, निक बंडुरक, विल कैलनन, डेविड कोंडोन, डेविड गुडफील्ड, हैरी मार्टिन, जेम्स मजारेलो (जीके), निक पार्क, ओली पायने (जीके), फिल रोपर, स्कॉट रशमेरे, लियाम सैनफोर्ड , टॉम सॉर्स्बी, ज़ैक वालेस, जैक वॉलर, सैम वार्ड
प्रमुख कोच: पॉल रेविंगटन