Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Hockey World Cup: विश्व कप के इतिहास में किस टीम ने किए सबसे ज्यादा गोल, क्या है भारत की स्थिति, जानें पूरी लिस्ट

ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने वाले मैचों का शुभारंभ 13 जनवरी यानी की कल से होना हैं।

Hockey World Cup: विश्व कप के इतिहास में किस टीम ने किए सबसे ज्यादा गोल, क्या है भारत की स्थिति, जानें पूरी लिस्ट
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 12 Jan 2023 9:51 AM GMT

एफआईएच हॉकी विश्व कप की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने वाले मैचों का शुभारंभ 13 जनवरी यानी की कल से होना हैं। विश्व कप के इतिहास को देखें तो 1971 में पहली बार विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब से लेकर अब तक 14 संस्करणों में कुल 2433 गोल किए जा चुके हैं। इसमें सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं। वहीं भारत की बात करें तो भले ही भारतीय टीम एक बार ही विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल हुई हो लेकिन भारत भी उन टॉप पांच टीमों में शामिल है जिन्होंने विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल लिए हैं। भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता हैं। इस बार भारत के लिए मौका है कि वह ट्रॉफी जीतकर टीम की स्थिति को और मजबूत करें।

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टॉप 5 टीमों की लिस्ट-

1.ऑस्ट्रेलिया (305 गोल)

विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व कप में 300 गोल करने का आंकड़ा पार किया हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 92 मैचों में सर्वाधिक 305 गोल किए हैं। टीम तीन बार विश्व कप का खिताब हासिल करने में सफल हुई हैं। और इस बार भी कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।


2.नीदरलैंड (267 गोल)

ऑस्ट्रेलिया के बाद नीदरलैंड का नंबर आता है जिसने 100 मैचों में 267 गोल किए हैं। खास बात है कि नीदरलैंड एकमात्र टीम है जिसने विश्व कप के इतिहास में 100 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरह ही नीदरलैंड भी तीन बार विश्व कप की ट्राफी जीत चुका हैं।


3.पाकिस्तान (235 गोल)

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के इतिहास में सबसे सफल देश है। पाकिस्तानी टीम सबसे ज्यादा 4 बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं। गोल करने में यह टीम तीसरे नंबर पर आती है, जिसने 89 मैचों में 235 गोल मारे हैं।


4.भारत (199 गोल)

पाकिस्तान के बार भारत का नंबर आता हैं। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई है, यही वजह है की भारत को केवल एक जीत हाथ लगी है। भारतीय टीम ने 1975 में एकमात्र स्वर्ण पदक हासिल किया था। गोल करने में टीम चौथे स्थान पर आती है। भारत ने 95 मैचों में 199 गोल किए हैं।



5.स्पेन (176 गोल)

इस लिस्ट में आखिरी स्थान स्पेन का हैं, जिसने 94 मैचों में 176 गोल किए हैं। गौरतलब है कि स्पेन एक भी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं हुआ हैं। इस बार स्पेन को पूल डी में रखा गया है, जहां भारत भी मौजूद है। ऐसे में स्पेन की टीम पूरी कोशिश करेगी की जीत हासिल कर अपना खाता खोल सके।



Next Story
Share it