Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी इंडिया ने आरपी सिंह को चुना चयन समिति का नया अध्यक्ष

नए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए आरपी सिंह के नेतृत्व वाली नई समिति 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।

हॉकी इंडिया ने आरपी सिंह को चुना चयन समिति का नया अध्यक्ष
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 14 April 2023 11:23 AM GMT

हॉकी इंडिया की चयन समिति के नए अध्यक्ष के रूप में आरपी सिंह को चुना गया हैं। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह को हरबिंदर सिंह की जगह नियुक्त किया गया हैं।

नए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए आरपी सिंह के नेतृत्व वाली नई समिति 15 अप्रैल से प्रभावी होगी।

इस समिति में आरपी सिंह के अलावा पैनल के अन्य सदस्यों में बलविंदर सिंह, मोहम्मद रियाज, एमएम सोमाया, सुभद्रा प्रधान, सरदार सिंह, बीपी गोविंदा, चिंगलेनसाना सिंह कंजुगम, रजनीश मिश्रा, वीआर रघुनाथ, समीर दाद, युवराज वाल्मीकि, जॉयदीप कौर और असुंता लाकड़ा शामिल हैं।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने आरपी सिंह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘27 मार्च 2023 को आयोजित हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की 98वीं बैठक में हॉकी इंडिया समितियों के लिए नियुक्तियों की समीक्षा की गई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने सर्वसम्मति से 15 अप्रैल 2023 से हॉकी इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में आपकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं हॉकी इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई देना चाहूंगा।’’

बता दें आरपी सिंह शनिवार को बेंगलुरू में भारतीय टीम के दो दिवसीय चयन ट्रायल के साथ अपना कार्यकाल शुरू करेंगे।

Next Story
Share it