Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी इंडिया ने पुरुष विश्व कप 2023 से पहले ट्रॉफी टूर की घोषणा की

13 जनवरी 2023 को आगाज के लिए तैयार है यह वैश्विक टूर्नामेंट

हॉकी इंडिया ने पुरुष विश्व कप 2023 से पहले ट्रॉफी टूर की घोषणा की
X
By

The Bridge Desk

Updated: 2 Dec 2022 10:07 AM GMT

बहुप्रतीक्षित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला की शुरुआत में अब 50 दिनों से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत में हॉकी की सर्वोच्च संस्था- हॉकी इंडिया ने एक ट्रॉफी टूर की घोषणा की है, जिसके दौरान प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जाएगा। भुवनेश्वर में ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की को ट्रॉफी सौंपे जाने के साथ 5 दिसंबर से टूर की आधिकारिक शुरुआत होगी।

भुवनेश्वर लौटने से पहले यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी। 25 दिसंबर को ओडिशा लौटने से पहले अपने 21 दिवसीय टूर में ट्रॉफी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में घूमेगी और फिर 25 दिसंबर को ओडिशा पहुंचेगी। और फिर यह चमचमाती ट्रॉफी ओडिशा राज्य के दौरे पर जाएगी।

क्रमांक दिनांक दिन स्थान

1. 5 दिसंबर 2022 पहला दिन भुवनेश्वर, ओडिशा

2. 6 दिसंबर 2022 दूसरा दिन कोलकाता, पश्चिम बंगाल

3. 7 दिसंबर 2022 तीसरा दिन इंफाल, मणिपुर

4. 8 दिसंबर 2022 चौथा दिन गुवाहाटी, असम

5. 9 दिसंबर 2022 पांचवां दिन -

6. 10 दिसंबर 2022 छठा दिन जमशेदपुर, झारखंड

7. 11 दिसंबर 2022 सातवां दिन रांची, झारखंड

8. 12 दिसंबर 2022 आठवां दिन लखनऊ, उत्तर प्रदेश

9. 13 दिसंबर 2022 नावां दिन उत्तर प्रदेश/पंजाब

10. 14 दिसंबर 2022 दसवां दिन अमृतसर, पंजाब

11. 15 दिसंबर 2022 11वां दिन सोनीपत, हरियाणा

12. 16 दिसंबर 2022 12वां दिन दिल्ली

13. 17 दिसंबर 2022 13वां दिन दिल्ली

14. 18 दिसंबर 2022 14वां दिन भोपाल, मध्य प्रदेश

15. 19 दिसंबर 2022 15वां दिन -

16. 20 दिसंबर2022 16वां दिन मुंबई, महाराष्ट्र

17. 21 दिसंबर 2022 17वां दिन चेन्नई, तमिलनाडु

18. 22 दिसंबर 2022 18वां दिन तिरुवनंतपुरम, केरल

19. 23 दिसंबर2022 19वां दिन -

20. 24 दिसंबर 2022 20वां दिन बेंगलुरू, कर्नाटक

21. 25 दिसंबर 2022 21वां दिन ओडिशा टूर के लिए ट्रॉफी भुवनेश्वर पहुंचेगी

ट्रॉफी टूर को संबोधित करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष- डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "इस पहल के पीछे का विचार देश भर के हॉकी प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की झलक देखने का अवसर देना है, जिसके लिए सभी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारतीय प्रशंसक हमेशा से हॉकी के प्रति दीवाने रहे हैं और आगामी टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम का हौसला बढ़ाने के लिए उत्सुक होंगे। हमारा मानना है कि यह टूर फैंस को खेल से जुड़े रहने और भारतीय टीम को अपनी अपने अभियान की शुरुआत से पहले शुभकामनाएं भेजने का मौका देगा।"

एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला 13 जनवरी 2022 से शुरू होगा। मेजबान भारत, जिसे स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ पूल-डी में रखा गया है, 13 जनवरी को ही स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, भारत, अर्जेंटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, जापान, चिली और वेल्स वे 16 टीमें हैं, जो टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में भाग लेंगी।

Next Story
Share it