Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

FIH Pro league: भारतीय हॉकी ने 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम की करी घोषणा, पढ़े पूरी खबर

28 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रो लीग के लिए टीम में कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शामिल किया गया हैं।

FIH Pro league: भारतीय हॉकी ने 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम की करी घोषणा, पढ़े पूरी खबर
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 1 Oct 2022 12:16 PM GMT

एफआईएच प्रो लीग के आगामी सत्र के शुरूआती मैचों के लिए भारतीय हॉकी ने शनिवार को 33 सदस्यीय पुरूष कोर संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की हैं। 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रो लीग के लिए टीम में कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश शामिल को शामिल किया हैं।

बता दें भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में न्यूजीलैंड (28 अक्टूबर और चार नवंबर) और स्पेन (30 अक्टूबर और छह नवंबर) के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिये खिलाड़ी सोमवार को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र पहुंचेंगे।

शिविर को लेकर मुख्य कोच ने कहा,"भुवनेश्वर-राउरकेला में एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरूष विश्व कप 2023 से पहले हमें किन क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है, इसके बारे में हमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में खेलने के बाद पता चलेगा।"

भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ी:

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, पवन डिफेंडर : जर्मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलाम संजीप जेस, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मंदीप मोर, यशदीप सिवाच, दिप्सन टिर्की, संजय, मंजीत, सुमित

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइंगथेम रविचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, पवन राजभर

फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनिंदर सिंह, मोहम्मद रहील मौसीन, एस कार्ति, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।

Next Story
Share it