Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

'हॉकी फाइव्स' युवाओं को हॉकी के प्रति करेगा आकर्षित

हम हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं और हॉकी फाइव्स इसमें हमारी मदद कर सकता है

Hockey 5
X

हॉकी फाइव्स

By

Shivam Mishra

Updated: 17 Jun 2022 9:20 AM GMT

हॉकी फाइव्स की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि यह 11 खिलाडिय़ों वाले पारंपरिक फॉर्मेट की जगह ले लेगा लेकिन इस खेल की वैश्विक संचालक एफआईएच ने आश्वासन दिया कि वह खेल की पारंपरिक शैली के इस छोटे फॉर्मेट को वरीयता नहीं देगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह प्रारूप खेल के 'विकास की शानदार कहानी' की तरह है। इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के पांच-पांच खिलाड़ी मैदान पर मौजुद होते हैं और यह मैच 10-10 मिनट के दो हाफ में खेला जाता है।

हॉकी फाइव्स का मैदान नियमित हॉकी मैदान से छोटा होता है। स्वीटजरलैंड के लुसाने में हुए हॉकी फाइव्स के मुकबले में भारतीय पुरुष टीम की सफलता के बाद भारतीय हॉकी मैजमेंट को भी लगता है कि छोटा प्रारूप युवाओं को आकर्षित करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने बताया कि खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिए हॉकी फाइव्स को पारंपरिक फॉर्मेट के साथ जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हॉकी फाइव्स खेल के पारंपरिक फॉर्मेट में एक और विकल्प है। हम हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं और हॉकी फाइव्स इसमें हमारी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हॉकी फाइव्स से आगे आने वाले वर्षों में खेल को काफी फायदा होगा। हालांकि हम खेल के पारंपरिक फॉर्मेट की कीमत पर हॉकी फाइव्स को हावी नहीं होने देंगे।

Next Story
Share it