Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारतीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने जीता एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

यह दूसरी बार है जब हरमनप्रीत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया हैं।

भारतीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने जीता एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 7 Oct 2022 1:29 PM GMT

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया हैं। यह दूसरी बार है जब हरमनप्रीत को इस पुरस्कार के लिए चुना गया हैं। वहीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नीदरलैंड की फेलिस अल्बर्स को मिला हैं।

हरमनप्रीत को यह सम्मान उनकी गोल-स्कोरिंग क्षमता के आधार पर मिला है। प्रो लीग 2021-22 में उनके स्कोरिंग रिकॉर्ड में 16 मैचों में से दो हैट्रिक के साथ अविश्वसनीय 18 गोल शामिल हैं। इसी के साथ हरमनप्रीत के नाम अब लीग के एक सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा किए गए सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है।

इसके अलावा भारतीय डिफेंडर ने 2021 ढाका में खेली गई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया था, जहां उन्होंने हर एक मैच यानी की कुल 6 मैचों में 8 गोल किए। जिसकी वजह से भारतीय टीम ने पोडियम पर स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उनका बेहतरीन योगदान था, जहां टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था।

गौरतलब है कि हरमनप्रीत अब लगातार वर्षों में प्लेयर आफ द ईयर पुरस्कार (पुरुष वर्ग) जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसके चलते उनका नाम विशिष्ट सूची में शामिल हो गए है जिसमें ट्यून डी नूजर (नीदरलैंड), जेमी ड्वायर (आस्ट्रेलिया) और आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम) शामिल हैं।

Next Story
Share it