Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारत को घरेलू मैदान का मिलेगा फायदा: पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी हसन सरदार

हॉकी विश्व कप का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होना है।

भारत को घरेलू मैदान का मिलेगा फायदा: पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी हसन सरदार
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 11 Jan 2023 10:19 AM GMT

ओडिशा में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप की शुरुआत जल्द ही होने वाली हैं। ऐसे में बड़े बड़े दिग्गज भारतीय टीम के प्रदर्शन पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं। इसी कड़ी में ओलंपिक और विश्व कप विजेता महान सेंटर फॉरवर्ड हसन सरदार ने भी अपनी राय दी हैं। हसन सरदार का मानना है कि भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

सरदार ने कहा, "मैने टोक्यो ओलंपिक से पहले भी कहा था कि यह भारतीय टीम पदक जीत सकती है। उन्होंने कांस्य पदक जीता लेकिन शीर्ष चार टीमों में बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता।"

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के पास फोकस है और घरेलू मैदान पर खेलने का उसे फायदा भी मिलेगा। मैने ओडिशा में हॉकी देखी है और वहां खेलने का अलग ही माहौल होता है। मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री (नवीन पटनायक) को खास तौर पर बधाई देना चाहता हूं।"


हरमनप्रीत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के पास हरमनप्रीत सिंह के रूप में शानदार ड्रैग फ्लिकर है और फॉरवर्ड लाइन भी मजबूत है। उन्होंने कहा, "हॉकी में सबसे अहम है गोल स्कोर करना। भारत का मजबूत पक्ष है उसका पेनल्टी कॉर्नर और फॉरवर्ड लाइन। भारतीय टीम में गोल करने की क्षमता है।"

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विश्व कप की सबसे कामयाब टीमों में से एक चार बार की चैम्पियन पाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और यह उन्हें खलता है।

पाकिस्तान के कोच और मुख्य चयनकर्ता रहे सरदार ने कहा, "एक समय में भारतीय हॉकी काफी पीछे चली गई थी लेकिन भारत ने जिस तरीके से हॉकी को पुनर्जीवित किया, वह काबिले तारीफ है। पाकिस्तान को भी ऐसा ही कुछ करना होगा।"

हसन सरदार की बात करें तो मुंबई विश्व कप 1982 में 11 गोल करके पाकिस्तान की खिताबी जीत के सूत्रधार और 'प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' रहे सरदार लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 में भी पाकिस्तान को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नायकों में से थे। दिल्ली में 1982 एशियाई खेलों के फाइनल में भारत को हराने में उनकी हैट्रिक की अहम भूमिका थी।

Next Story
Share it