Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारतीय हाॅकी खेमें में फिर घुसा कोरोना वायरस, मुख्य कोच सहित पांच सदस्य हुए कोरोना पाॅजिटिव

भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में टीम कर रही शिविर

Indian Men Hockey Team
X

भारतीय हाॅकी टीम

By

Amit Rajput

Published: 30 Jun 2022 11:24 AM GMT

28 जुलाई से शुरू होन वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हाॅकी टीम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। टीम इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा लगाए गए शिविर में अभ्यास कर रही है। जहां से भारतीय खेमे को लेकर बड़ी खबर आयी है। जिसके अनुसार स्ट्राइकर गुरजंत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पांच खिलाड़ी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद टीम के अभ्यास के ऊपर संकट के बादल मंडरा गए हैं।

इस खबर को लेकर हाॅकी इंडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वही एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी से कहा "गुरजंत और ग्राहम रीड संक्रमित हो गए हैं। टीम का वीडियो विश्लेषक अशोक कुमार चिन्नास्वामी भी पॉजिटिव पाया गया है, गुरजंत के अलावा पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी आशीष कुमार हैं।"


वही आपको बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में चल रहे शिविर में 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार और अमित रोहिदास शामिल हैं। खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद शिविर में पहुंचे हैं। शिविर 23 जुलाई को संपन्न होगा जिसके बाद टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होगी। जहां मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। पूल बी में शामिल भारत राउंड-रॉबिन लीग मैचों में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा और वेल्स से भी भिड़ेगा।

Next Story
Share it