Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

FIH Pro League: भारत ने पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड को 7-4 से हराया

घरेलू टीम ने 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था

Indian Men Hockey Team
X

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 

By

Bikash Chand Katoch

Published: 4 Nov 2022 5:48 PM GMT

भारतीय टीम ने 1-3 से पिछड़ने के बाद आक्रामक हॉकी का नजारा पेश करते हुए शुक्रवार को एफआईएच प्रो हॉकी लीग में न्यूजीलैंड को 7-4 से पराजित किया। भारतीय की यह इस सत्र की तीन मैच में दूसरी जीत है।

घरेलू टीम ने 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था। टीम पहले 15 मिनट में जूझती नजर आयी जिसमें उसने तीन गोल गंवा दिये थे लेकिन अगले तीन क्वार्टर में दो दो गोल कर टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवें और 19वें मिनट, दोनों पेनल्टी कॉर्नर), कार्ति सेलवम (17वें और 38वें मिनट), राज कुमार पाल (31वें मिनट), सुखजीत सिंह (50वें मिनट) और जुगराज सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे।

न्यूजीलैंड की ओर से साइमन चाइल्ड (दूसरे), सैम लेन (नौंवे), स्मिथ जेक (14वें) और निक वुड्स (54वें) ने गोल किये।

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन भारत के बार बार हमलों के आगे दबाव में आ गई और फिर अगले तीन क्वार्टर में सिर्फ एक गोल ही कर सकी। भारत को मैच के दौरान 11 पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से तीन गोल में तब्दील हुए।

भारतीयों ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए 29 बार सर्कल में सेंध लगाई जबकि इसकी तुलना में न्यूजीलैंड की 13 बार ही ऐसा कर पाया। भारत का गेंद पर दबदबा 56 प्रतिशत रहा और विपक्षी टीम के गोल में 12 शॉट लगाए जबकि दौरा करने वाली टीम ऐसा छह बार ही कर सकी।

भारत रविवार को दूसरे चरण के मैच में स्पेन से भिड़ेगा। भारत को 30 अक्टूबर को यूरोपीय टीम से 2-3 से हार मिली थी।

Next Story
Share it