Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

एफआईएच हॉकी ने 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए हरमनप्रीत का नाम किया नामित, श्रीजेश और सविता भी पुरस्कार की दौड़ में शामिल

एफआईएच महिला 'प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिये खिलाड़ियों की सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है

Harmanpreet Singh Hockey
X

हरमनप्रीत सिंह

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 6 Sep 2022 5:09 PM GMT

एफआईएच हॉकी स्टार्स पुरस्कार 2021-22 के लिए भारतीय स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मंगलवार को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामांकित पांच खिलाड़ियों में चुना गया हैं। हरमनप्रीत के अलावा पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला गोलकीपरों के लिये नामित किया गया।

एफआईएच पुरूष 'प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिये भारतीय टीम के उप कप्तान हरमनप्रीत को बेल्जियम के दो खिलाड़ियों आर्थर डि स्लूवर और टॉम बून तथा जर्मनी के निकलास वेलेन और नीदरलैंड के थिएर्र्य ब्रिंकमन के साथ चुना गया हैं।

बता दें एफआईएच महिला 'प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिये खिलाड़ियों की सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है।

खास बात है कि हरमनप्रीत ने पिछले साल भी यह पुरस्कार हासिल किया था। यह पुरस्कार टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मिला था। जहां भारतीय खिलाड़ियो और कोचों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सभी पुरस्कार अपने नाम किये थे जिसमें पुरूष टीम ने 41 साल बाद पहली बार कांस्य पदक जीता था जबकि महिला टीम कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हरमनप्रीत के अलावा पिछले साल पुरूष टीम के कोच ग्राहम रीड, श्रीजेश और सविता ने भी पुरस्कार जीते थे।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि खिलाड़ी, कोच, मीडिया और प्रशंसक इन वर्गों में मंगलवार (छह सितंबर) से 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपन मत दे सकते हैं।

सभी वर्गों के विजेताओं की घोषणा अक्टूबर के शुरू में की जायेगी। साथ ही साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर (पुरूष और महिला वर्ग) के लिये चयन एफआईएच आधिकारिक समिति द्वारा किया जायेगा।

Next Story
Share it