Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर-राउरकेला में बिछाई गई नई पिचें

13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेजबान भारत समेत दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर-राउरकेला में बिछाई गई नई पिचें
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 25 Dec 2022 2:57 PM GMT

भारत में अगले साल आयोजित होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। विश्व कप के लिए भुवनेश्वर के अत्याधुनिक कलिंग हॉकी स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चार नई पिचें बिछाई गई हैं।

कलिंग स्टेडियम में मुख्य पिच के साथ साथ अभ्यास पिच दोनों फिर से बिछाई गई हैं जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (एफआईएच) से प्रमाणित नई पिचों पर ही मैच खेले जाएंगे।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, ''बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला और हॉकी के कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह रहे कलिंग हॉकी स्टेडियम भुवनेश्वर में नई बिछाई गई पिचों पर मैच खेले जाएंगे।''

13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेजबान भारत समेत दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। भारत पूल डी में है जहां उसका सामना इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स से होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि एफआईएच द्वारा प्रमाणित सभी नयी पिचें उपयोग के लिए तैयार हैं। कलिंगा हॉकी स्टेडियम और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम दोनों भाग लेने वाली टीमों और दर्शकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधायें प्रदान करेंगे। हम इसके लिए ओडिशा राज्य सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"

बता दें भारत इससे पहले 2010 और 2018 में भी पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।

Next Story
Share it