Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, घाना को 5-0 से दी मात

बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप ए के पहले मैच में भारतीय टीम घाना को 5-0 से हराते हुए जीत की शुरुआत की हैं

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, घाना को 5-0 से दी मात
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 29 July 2022 3:48 PM GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शानदार जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज़ किया हैं। शुक्रवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना की टीम को हराकर जीत हासिल की हैं। बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप ए के पहले मैच में भारतीय टीम घाना को 5-0 से हराते हुए जीत की शुरुआत की हैं।

भारतीय टीम के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए।

गुरजीत कौर ने पहले क्वार्टर में भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए तीसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया था। गुरजीत के अलावा नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सलिमा टेटे ने भी एक एक गोल कर देश को जीत दिलाई।

अपनी धुंआदार जीत के बाद अब भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला शनिवार यानी कि 30 जुलाई को वेल्स के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप मैच में होगा।

बता दें, भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं।

Next Story
Share it