Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल बाद जीता कांस्य पदक, शूटआउट में 2-1 से जीता मुकाबला

शूटआउट मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 2-1 से हराकर यह कांस्य पदक हासिल किया हैं।

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल बाद जीता कांस्य पदक, शूटआउट में 2-1 से जीता मुकाबला
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 8 Aug 2022 9:40 AM GMT

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता हैं। शूटआउट मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 2-1 से हराकर यह कांस्य पदक हासिल किया हैं।

मुकाबले के शुरुआत में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन विपक्षी टीम ने भी काटें की टक्कर दी और पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के साथ 0-0 पर खत्म हुआ।

दूसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और पहला गोल करके 1-0 की लीड ले ली। भारत की ओर से पहला गोल सलीमा टेटे ने किया।

जिसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर दवाब बनाकर रखा और लीड अपने पास ही रखी।

जिसके बाद न्यूज़ीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की और आखिरी आधे समय में एक गोल करते हुए स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। जिसके बाद मैच शूटआउट में चला गया।

शूटआउट मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने अपना सफल गोल कर 1-0 से लीड ली लेकिन उसके बाद भारत की ओर से सोनिका ने पहला गोल और नवनीत ने दूसरा गोल करके शूटआउट का मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2022 में स्वर्ण और 2006 में हुए राष्ट्रमंडल खर्लो के रजत हासिल किया था। जिसके बाद अब 16 साल बाद यानी की 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य अपने नाम किया हैं।

Next Story
Share it